Advertisement
09 February 2015

मोदी से मांगा इस्तीफा

पीटीआइ

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों का राजनीतिक दल बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आम जनता भी परिणामों के बारे में तरह-तरह की अटकलें ला रही है। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने भाजपा को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा है कि अगर दिल्ली में भाजपा हारती है तो पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए।

 आप की जीत का असर कांग्रेस और बीजेपी पर पड़ना लाजिमी है। इससे अमित शाह और मोदी के नेतृत्व पर भी सवाल उठेगा। पार्टी के भीतर शाह और मोदी की ताकत इससे कुछ कम हो सकती है। कांग्रेस पार्टी इसी बात को भांपकर भाजपा को निशाने में लेने की कोशिश कर रही है। 

TAGS: भाजपा, कांग्रेस, दिल्ली, विधानसभा, चुनाव
OUTLOOK 09 February, 2015
Advertisement