Advertisement
10 February 2015

मोदी के मंसूबों पर झाड़ू

मोदी के मंसूबों पर झाड़ू | जीतेेन्द्र गुप्ता

1 बजे तक 'आप' को 10 सीटों पर जीत मिल चुकी है और वह 55 सीटों पर आगे चल रही है।  भाजपा को 2 सीट मिल चुकी है और 1 सीट पर आगे चल रही है।  भाजपा की मुख्यमंत्री पद की दावेदार किरण बेदी कृष्णा नगर विधानसभा सीट से अपनी सीट भी नहीं बचा पाईं। 

मतगणना रुझानों से आप खेमे में जश्न का माहौल है तो बीजेपी कार्यकर्ताओं में मायूसी छायी हुई है। आप के पक्ष में आ रहे रुझानों से भाजपा ने भी अपनी हार मान ली है। भाजपा प्रवक्ता जीवीएन नरसिम्हा राव ने कहा है कि दिल्ली चुनाव के परिणामों को केंद्र की मोदी सरकार के बारे में जनमत संग्रह नहीं मानना चाहिए।

रुझानों के अनुसार कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो गया है। 

Advertisement

दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भाजपा ही नहीं कांग्रेस को भी पूरी तरह धूल चटाने की तरफ बढ़ रही है।

आप की इस कामयाबी का राष्ट्रीय राजनीति पर क्या असर पड़ेगा। इस बारे में चर्चा तेज हो गई है।  

TAGS: दिल्ली चुनाव, विधानसभा, आप, भाजपा, चुनाव, रुझान
OUTLOOK 10 February, 2015
Advertisement