Advertisement
16 February 2017

सियासी कुनबा बढ़ाने के लिए अखिलेश और डिंपल ने लगाया दम

दरअसल इन दोनों सीटों से समाजवादी पार्टी के सियासी कुनबे को आगे बढ़ाने वाले परिवार के दो और उम्मीदवार है। अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ कैँट और अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव सरोजनी नगर सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। इन दोनों ही सीटों पर चुनाव जीतने के लिए पार्टी ने हर तरह की रणनीति अपनानी शुरू कर दी है। क्योंकि अगर यह सीटें कहीं से भी कमजोर साबित हुई तो सपा परिवार के लिए यह बड़ा झटका माना जाएगा। इसलिए इस सीट पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सांसद डिंपल यादव और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पूरी ताकत झोंक दी है और चुनावी सभा भी कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि लखनऊ कैंट सीट से अपर्णा के खिलाफ वर्तमान में विधायक रीता बहुगुणा जोशी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं वहीं सरोजनी नगर सीट पर भाजपा की स्वाति सिंह का मुकाबला अनुराग यादव से है। स्वाति सिंह मायावती के खिलाफ टिप्पणी करके सुर्खियां बंटोरने वाले दयाशंकर सिंह की पत्नी हैं और सहानुभूति लहर के चलते भाजपा ने इन्हें उम्मीदवार बनाया हैं। वहीं अनुराग यादव के छोटे भाई धर्मेन्द्र यादव बदायूं से सांसद हैं। सरोजनी नगर सीट पर समाजवादी पार्टी ने पहले प्रदेश सरकार में मंत्री शारदा प्रसाद शुक्ला को उम्मीदवार बनाया था लेकिन अचानक पार्टी ने मुलायम के भतीजे अनुराग यादव को टिकट दे दिया।  इन दोनों ही सीटों पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है और समाजवादी पार्टी के लिए यह दोनों सीटें प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा, विधानसभा चुनाव, अपर्णा यादव, अखिलेश यादव, अनुराग यादव, डिंपल यादव
OUTLOOK 16 February, 2017
Advertisement