Advertisement
12 March 2017

हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं : मुलायम

google

होली के लिए सैफई आये मुलायम ने संवाददाताओं से कहा, हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। हम मतदाताओं को समझाने में नाकाम रहे। हार के लिए हर कोई जिम्मेदार है। किसी एक को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

उन्होंने कहा कि जनता का झुकाव भाजपा की ओर था, क्योंकि उसने कई वायदे किये थे। देखते हैं कि कितने वायदे पूरे होते हैं।

मुलायम के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव भी इटावा में थे। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावों में खराब प्रदर्शन की वजहों का आकलन कर रही है। राजनीति में आप जीतते हैं और हारते भी हैं। सपा ने संघर्ष किया। हम फिर संघर्ष करेंगे और जीतेंगे।

Advertisement

इस चुनाव में सपा केवल 47 सीटें जीत पायी जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को सात सीटों से ही संतोष करना पड़ा। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मुलायम सिंह यादव, भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, यूपी, up, election, mulayam singh yadav, bsp, sp, congress
OUTLOOK 12 March, 2017
Advertisement