Advertisement
23 May 2019

वायएसआरसीपी 47 सीट जीती, टीडीपी के खाते में 4 सीटें, ओडिशा में बीजेडी की बढ़त जारी

वायएसआरसीपी ने 14 सीटें जीत ली हैं और 136 पर बढ़त बनाए हुए है। अभी तक टीडीपी का खाता भी नहीं खुला है। बीजेडी ने एक सीट जीत ली है और 106 पर लीड बनाए हुए है। 

लोकसभा चुनाव परिणामों की गहमागहमी के बीच आंध्र और ओडिशा के विधानसभा चुनाव परिणाम भी आ रहे हैं। 17वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में हुए चुनावों के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव हुए हैं.

सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए लोकसभा सीटों के साथ ही मतदान हुए थे। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही चार चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले गए थे। ओडिशा में कुल 147 विधानसभा सीटें हैं। शुरुआती रुझानों में नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) आगे चल रही थी जो अब तक कायम है। 2014 में हुए चुनाव में बीजू जनता दल ने 117 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था।

Advertisement

बीजद की बढ़त देखते हुए लग लग रहा है कि नवीन पटनायक पांचवी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि भाजपा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही थी लेकिन दिन बीतते बीतते इस बढ़त में पांच सीटों की कटौती हुई है. अब बीजेपी 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि बीजेडी 106 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वायएसआरसीपी (युवजन श्रमिक रायतु कांग्रेस पार्टी) 150 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस रुझान को देख कर लग रहा है कि इस बार जगनमोहन लैंडस्लाइड जीत की ओर हैं। वहीं चंद्रबाबू नायडु की टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी)  मात्र 30 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है। चंद्र बाबू नायडु फिलहाल आंध्र के मुख्यमंत्री हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: naveen patnaik, orissa, andhra pradesh, YSRCP, jagmohan reddy
OUTLOOK 23 May, 2019
Advertisement