Advertisement
23 November 2017

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के प्रथम चरण में लगभग 53 फीसदी मतदान

ANI

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में पहले चरण के लिए बुधवार को हुए मतदान में करीब 53 फीसदी (52.85) वोट डाले गए हैं।

पहले चरण में 24 जिलों के 230 नगर निकाय पर 26,314 प्रत्याशी की किस्मत का निर्णय मतपेटी में बंद हो गया।  इनमें 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायत शामिल हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि प्रथम चरण के 24 जिलों में मतदान सम्पन्न हो गया है। बदायूं में एक बूथ पर पुनर्मतदान होगा। यहां एक बूथ 72 पर बैलट पेपर लेकर भागने के चलते पुनर्मतदान किया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि यहां कुछ लोग लगभग 13 बैलेट पेपर लेकर भाग गए थे। उन्हें पकड़ लिया गया है और बैलेट पेपर बरामद कर लिए गए हैं।

Advertisement

एसके अग्रवाल ने बताया कि  प्रथम चरण में करीब 53 फीसदी मतदान हुआ। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Nearly 53 percent, voting, the first phase, UP local bodies poll
OUTLOOK 23 November, 2017
Advertisement