Advertisement
04 February 2017

मथुरा में विकास को बाधित कर रही है सपा : हेमामालिनी

मथुरा में विकास को बाधित कर रही है सपा : हेमामालिनी

      हेमामालिनी ने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में मांट एवं बलदेव विधानसभा सीटों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा,  हम विकास कार्य करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं लेकिन हमें समाजवादी पार्टी का समर्थन नहीं मिलता। मथुरा से भेजे गए प्रस्ताव या तो लखन पहुंचकर अटक जाते हैं या फिर उन पर बहुत धीमी गति से कार्य होता है। ऐसे में अगर केंद्र और प्रदेश में एक ही दल की सरकार होगी तो मैं क्षेत्र में बेहतर ढंग से विकास कर सकूंगी इसलिए मैं आपसे भाजपा के लिए मतदान करने की अपील करती हूं।

   उन्होंने नोटबंदी के मामले पर कहा कि इससे केवल कालाधन रखने वालों को ही परेशानी हुई है। आम आदमी को दिक्कत नहीं हुई।

TAGS: मथुरा, हेमामालिनी, विकास, बाधित, अखिलेश प्रशासन, देर
OUTLOOK 04 February, 2017
Advertisement