Advertisement
24 July 2015

बिहार में नीतीश का पलड़ा भारी, मोदी से ज्‍यादा लो‍कप्रिय

ओपिनियन पोल: बिहार में नीतीश कुमार का पलड़ा भारी | outlook

नीतीश-लालू को 129 सीटें, 112 तक पहुंचेगा एनडीए का आंकड़ा 

इस ओपनियन पोल के मुताबिक, नीतीश-लालू और कांग्रेस गठबंधन को करीब 129 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि भाजपा गठबंधन के खाते में 112 सीटें आ सकती हैं। कुल दो सीटें पर अन्‍य उम्‍मीदवारों के जीतने की उम्‍मीद है। लेकिन अगर जदयू, राजद और कांग्रेस मिलकर चुनाव नहीं लड़ते हैं तो नीतीश की लुटिया डूब सकती है। बिहार के 48 फीसदी लोगों का मानना है कि सत्ताधारी जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और एनसीपी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। जबकि इतने ही यानी 48 फीसदी का मानना है कि भाजपा, एलजेपी, आरएलएसपी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का गठबंधन को कामयाबी मिलेगी। यानी मुकाबला टक्‍कर का होगा।  

नीतीश की सीट और वोट शेयर दोनों का फायदा  

Advertisement

एबीपी न्यूज़ के मई के ओपिनियन पोल के मुताबिक नीतीश गठबंधन को 127 सीटें मिल रही थीं, जबकि बीजेपी गठबंधन को 112 सीटें मिल रही थीं। इस तरह नीतीश-लालू गठबंधन को दो सीटों का फायदा होता नजर आ रहा है। अगर ओपिनियन पोल के आंकड़े चुनाव नतीजों में तब्दील होते हैं तो अगली बार भी नीतीश कुमार का मुख्‍यमंत्री बनना तय है। सीट और वोट शेयर दोनों मामलों में नीतीश-लालू गठबंधन बढ़त बना रहा है। पोल के मुताबिक, जेडीयू गठबंधन को 43 फीसदी और बीजेपी गठबंधन को 32 फीसदी वोट मिलने की उम्‍मीद है।  

कैसे हुआ एबीपी न्यूज़ और नीलसन का ओपिनियन पोल

एबीपी न्यूज़ का बिहार का ओपीनियल पोल 8 जुलाई से 15 जुलाई के बीच किया गया था। ओपिनियन पोल में बिहार की 243 सीटों में से 73 सीटों पर कुल 8854 लोगों की राय ली गई। 

 
 
 
 
 
TAGS: बिहार, विधानसभा चुनाव, एबीपी न्‍यूज-नीलसन, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, जदयू, राजद, भाजपा, नरेंद्र मोदी, ओपिनियन पोल
OUTLOOK 24 July, 2015
Advertisement