Advertisement
21 January 2022

पंजाब चुनावः बीजेपी ने जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जाने किसे कहां से मिला टिकट

ANI

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कुल 34 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। इसमें किसान परिवारों के 12 उम्मीदवारों को, अनुसूचित जाति समुदाय के 8 लोगों को और 13 सिखों को टिकट दिए गए हैं। लिस्ट में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व आईएएस शामिल हैं।

पार्टी के पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम, बीजेपी महासचिव तरुण चुघ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।। पंजाब में बीजेपी इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस, सुखदेव ढींढसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) और लोक इंसाफ पार्टी के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतर रही है।

गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कई दौर की बातचीत होने के बाद आखिरकार सहमति बन गई। बीजेपी करीब 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस 38-40 सीट और सुखदेव ढींढसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 10-12 सीट पर और लोक इंसाफ पार्टी 4-5 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Advertisement

महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा, 'चुनाव आयोग का धन्यवाद कि उन्होंने पंजाब के रविदासिया समुदाय का ध्यान रखते हुए चुनाव की तारीख 14 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी की है। उन्होंने कहा, 'पिछली सरकार में पंजाब में कोई प्रगति नहीं हुई है। पंजाब में कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में आखंड में डूबे हुए हैं। उनकी ही विधानसभा में रेत का अवैध खनन हो रहा है। इससे साबित हो रहा है कि प्रदेश के रेत माफिया से उनके घनिष्ठ संबंध हैं। पंजाब की जनता कुशासन से त्रस्त है। पिछले कुछ समय से पंजाब में नशे की समस्या, भ्रष्टाचार और कई अन्य समस्याएं आती रही, दुर्भाग्य है कि आज भी वो समस्याएं जस की तस हैं।'

देखें पूरी लिस्ट

सुजानपुर - दिनेश सिंह बब्बू

दीनानगर - श्रीमती रेणु कश्यप

हरगोबिंदपुर - बलजिंदर सिंह दकोह

अमृतसर नार्थ - सरदार सुखविंदर सिंह पिंटू

तरनतारन - नवरीत सिंह लवली

कपूरथला - रंजीत सिंह खोजेवाला

जालंधर सेंट्रल - मनोरंजन कालिया

जालंधर नार्थ - कृष्णदेव भंडारी

मुकेरिया - जंगिलाल महाजन

दसूहा - रघुनाथ राणा

चब्बेवाल - डॉ दिलभग राय

गढ़शंकर -नामिशा मेहता

फतेहगढ़ साहिब - दीदार सिंह भटी

अमलोक- कंवर वीर सिंह तोहरा

खन्ना - गुरप्रीत सिंह

लुधियाना सेंट्रल - गुरुदेव शर्मा

लुधियाना वेस्ट - विक्रमसिंह सिद्धू

गिल - एस आर लधर

जगरो - कंवर नरेंद्र सिंह

फिरोजपुर सिटी - राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी

जलालाबाद - पूरणचंद

फाजिल्का - सुरजीत कुमार ज्ञानी

अबोहर - अरुण नारंग

मुक्तसर - राजेश बड़ेला

फ़रीदकोट - गौरव कक्कर

भुचोमंडी - रुपिंदर सिंह सिद्धू

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Punjab, elections, BJP, list, candidates
OUTLOOK 21 January, 2022
Advertisement