Advertisement
17 February 2021

पंजाब निकाय चुनाव : भाजपा को झटका, कांग्रेस का दबदबा, किसान आंदोलन का दिखा असर

पंजाब निकाय चुनाव में पिछले रविवार को हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती की जा रही है। इस चुनाव में राज्य की शिरोमणि अकाली दल भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस  आमने-सामने हैं।  कांग्रेस, शिअद, भाजपा और आप के लिए 2022 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ये चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में कुल 9 हजार 222 प्रत्याशी शामिल हुए थे। इसके साथ ही चुनाव परिणाम भी आने लगे हैं। अब तक आए परिणामों में कांग्रेस का दबदबा देखा जा सकता है जबकि भाजपा के लिए यह झटके के तौर पर है।

 

पंजाब नगर निकाय चुनाव LIVE

Advertisement

 


जागरण के अनुसार, पठानकोट के सुजानपुर में कांग्रेस को 8 , बीजेपी को 6 और 1 आजाद उमीदवार जीते हैं। सुजानपुर के वार्ड नंबर 12 के आजाद उम्मीदवार सुरेंद्र मिन्हास ने जीत हासिल की।

 

-नंगल: नगर कौंसिल के चुनाव परिणाम में  कांग्रेस 15,  भाजपा दो और निर्दलीय दो सीटों पर रहे विजयी।

 

-जलालाबाद में वार्ड नंबर एक से आप की प्रत्याशी गुरविन्द्र कौर ने जीत प्राप्त की है।

 

-वार्ड नंबर तीन से अकाली दल की ममता वलेचा ने विजयी, वार्ड नंबर 4 से अकाली दल के लाडी धवन, वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस के विकासदीप चौधरी, वार्ड नंबर 5 से अकाली दल की सीता रानी, वार्ड में 7 से कांग्रेस की नतालिया मुखीजा और वार्ड नंबर 6 से अकाली दल के रमेश सिंह ने जीत हासिल की।

 


-मोगा नगर निगम चुनाव में बड़ी बहुमत की ओर बढ़ते हुए कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा वार्ड नंबर एक से कांग्रेस विधायक डॉक्टर हरजोत कमल की पत्नी डॉक्टर राजेंद्र कौर चुनाव हार गई हैं। यह सीट अकाली दल के अमरजीत सिंह की पत्नी हरविंदर कौर ने जीत ली है। वहीं वार्ड संख्या 45 से कांग्रेस के गुरविंदर सिंह बबलू भी चुनाव हार गए हैं विधायक डॉक्टर हरजोत कमल की प्रतिष्ठा इन दोनों ही सीटों पर लगी हुई थी। कांग्रेस जीत की ओर तेजी के साथ बढ़ रही है लेकिन विधायक जीत कर भी हार गए।

 


-होशियारपुर नगर निगम होशियारपुर दस वार्डों  के का नतीजा घोषित 7 से कांग्रेस, 2 पर आजाद, एक पर आप का प्रत्याशी जीता। वार्ड नंबर 5 से भाजपा उम्मीदवार तीक्ष्ण सूद की पत्नी राकेश सूद चुनाव हारीं। विजेता रहे गुरप्रीत  सचदेवा ने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और भारी बहुमत से जीते। उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर चुनाव लड़ा था।

 

-फरीदकोट के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत कौर विजयी हुईं।

 

-वहीं मोगा में चुनाव नतीजे आने हुए शुरू हाे गए हैं। कांग्रेस के 2 उम्मीदवार विजयी हुए। वार्ड नंबर 29 से कांग्रेस प्रत्याशी जगजीत सिंह जीता 100 वोट से  विजेता हुए। माेगा के वार्डर 4 से गुरप्रीच सचदेवा विजयी। मोगा के कोट ईसे खां  नगर पंचायत कांग्रेस ने अकाली दल से छीनी। यहां पर कांग्रेस के 9 उम्मीदवार विजयी हुए हैं। अकाली दल के हिस्से में सिर्फ दो सीटें आई हैं। 13 वार्डों के लिए चुनाव हुए थे। एक सीट आप और एक आजाद प्रत्याशी ने जीता है। इससे पहले यह पंचायत अकाली दल के कब्‍जे में थी औ  अकाली दल के 12 प्रत्याशी पार्षद थे। वार्ड 36 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पीना ने जीत हासिल की।

 

-मोगा की बधनी कलां नगर पंचायत भी कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की। यहां पर कांग्रेस के 9 प्रत्याशी जीते हैं। दो प्रत्याशी आप के और एक प्रत्याशी शिअद का चुनाव जीता है। अभी तक के चुनाव परिणाम में दो नगर पंचायत कांग्रेस ने जीत ली हैं। इनमें से एक अकाली दल से छीनी है तो दूसरे में वापसी की है।

 

तरनतारन: नगर परिषद चुनाव में अब तक कांग्रेस 4 और आम आदमी पार्टी 2 सीटों पर विजयी। पट्टी में चुनाव नतुजे इस प्रकार रहे-

 

वार्ड 1 कांग्रेस

 

वार्ड 2 अकालीदल

 

वार्ड 3 कांग्रेस

 

वार्ड 4 कांग्रेस

 

वार्डन 6 आप

 

वार्ड 7 आप

 

वार्ड 9 कांग्रेस

 

वार्ड 11 कांग्रेस

 

वार्ड 13 अकाली दल

 

वार्ड 14 कांग्रेस

 

वार्ड 15 कांग्रेस

 

वार्ड  19 कांग्रेस

 

-अजनाला: वार्ड नंबर तीन से अकाली उमीदवार सिमी सरीन, वार्ड नंबर 4 कांग्रेस  गुरदेव सिंह, वार्ड नंबर 2 से विक्रम बेदी अकाली जीते हैं। वार्ड 1 से कांग्रेस की जोगिंदर कौर व वार्ड 5 से कांग्रेस की  ज्ञान कौर विजयी।   अजनाला नगर पंचायत में वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के अविनाश मसीह, 7 नंबर से कांग्रेस की गीता रानी, 8 से कांग्रेस की संगीता रानी और 9 से शिअद की रमिंदर कौर की जीत।

 

-अमृतसर के जंडियाला गुरु : वार्ड 1 कांग्रेस डिंपल, वार्ड 2 शिअद हरजिंदर सिंह बामन, वार्ड 3 कांग्रेस बलजिंदर कौरए वार्ड 4 कांग्रेस जतिंदर सिंह नाटी, वार्ड 5 शिअद मीनू शर्मा जीते। वार्ड 6 कांग्रेस निर्मल सिंह लाहौरिया विजयी। वार्ड 11 कांग्रेस हरदेव सिंह रिंकू, और वार्ड 14 कांग्रेस संजीव कुमार लवली विजयी हुए। जंडियाला गुरु में वार्ड 15 शिअद रोमा शर्मा जीते।

 

-गुरदासपुर: गुरदासपुर से वार्ड 14 से कांग्रेस से रोबिन व गुरदासपुर से वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस की सुनीता विजेता घोषित। गुरदासपुर से वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस की भावना भास्कर विजेता। वार्ड एक से वरिंदर कौर चाहल, दो से  सिंह पाहड़ा, तीन से वरिंदर कौर, चार से सुखविंदर सिंह, पांच से प्रीतम कौर जीती हैं। वार्ड नंबर छह से कांग्रेस के बलराज सिंह की जीत हुई है। गुरदासपुर में सात से कांग्रेस की दविंदर कौर और आठ से कांग्रेस का जगबीर सिंह विजेता हैं। गुरदासपुर से वार्ड नंबर दस से सतपाल पप्पी, 5 वार्ड से सुखराज कौर माहल, अन्‍य वार्डों से सुरजीत सिंह  व सतिंदर सिंह विजेता हुए। बटाला की वार्ड नंबर 28 से आजाद उम्मीदवार भट्टी विजेता और गुरदासपुर से वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस की रानी विजेता। बटाला के वार्ड नंबर 26 से कांग्रेसी उम्मीदवार हरनेक सिंह नेकी विजयी घोषित। बटाला से वार्ड नंबर एक से कांग्रेस की चंचलजीत कौर, गुरदासपुर से वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस की सुनीता महाजन विजेता। वहीं गुरदासपुर से विजयी प्रीतम कौर व वरिंदर कौर।


बता दें कि राज्य में 14 फरवरी को 117 स्थानीय निकायों पर चुनाव हुए थे। जिसमें से 109 नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत हैं। जबकि, 8 नगर निगम शामिल हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस दौरान कुल 9 हजार 222 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। जिसमें से 2 हजार 832 उम्मीदवार निर्दलीय, 2 हजार 37 कांग्रेस, 1 हजार 606 आम आदमी पार्टी, 1 हजार 569 शिरोमणि अकाली दल और 1 हजार 3 भाजपा से थे।

चुनावी मैदान की 8 नगर निगमों में अबोहर, बठिंडा, बाटला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा का नाम शामिल है। महत्त्वपूर्ण बात है कि ग्राम पंचायत के चुनावों में पार्टी चिह्न शामिल नहीं होते हैं।  यहां सियासी दल या स्थानीय नेता पैनल तय करते हैं। राज्य चुनाव आयोग ने प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए 145 रिटर्निंग अधिकारी और 145 असिस्टेंट रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: किसान आंदोलन, पंजाब निकाय चुनाव, पंजाब मतगणना, जारी, कांग्रेस आगे, बीजेपी को झटका, Punjab Local Body Election Results 2021, Congress, BJP, SAD, AAP, कांग्रेस, बीजेपी, शिअद, आप, Punjab Election
OUTLOOK 17 February, 2021
Advertisement