Advertisement
17 February 2017

रायबरेली में मोदी पर बरसे राहुल, प्रियंका भी मौजूद रहीं

गूगल

रैली में राहुल गांधी ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी जहां भी जाते हैं, रिश्ता जोड़ लेते हैं। उन्होंने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप देश के प्रधानमंत्री हैं। किस तरह की सौदेबाजी कर रहे हैं आप? बनारस गए तो कहा, मैं बनारस का बेटा हूं जबकि उन्होंने वाराणसी से जो वादे किए उन्हें पूरा नहीं किया। फिर चाहे भोजपुरी फिल्म सिटी बनाने का वादा हो या गंगा सफाई का वादा। मोदी जी रिश्ते बोलने से नहीं, निभाने से बनते हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि पत्रकारों को बनारस के हालात को कैमरे की नजर से दिखाना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने आपसे फूड पार्क छीन लिया, आपका रोजगार छीन लिया, मेड इन रायबरेली छीन लिया क्योंकि उन्हें बदला लेना था। उन्होंने कहा कि माल्या हिंदुस्तान में शराब बेचता है, शराब बेचने वालों को मोदी जी हजारों करोड़ रुपये देते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम पैसा आपको देंगे, केवल 50 परिवारों को नहीं। मेड इन रायबरेली छीना आपसे, रेल फैक्ट्री को तबाह कर रखा हुआ है। अब अखिलेश-कांग्रेस की पार्टी आती है तो देखिएगा कि क्या होता है।

प्रियंका गांधी मंच पर तो मौजूद रहीं लेकिन उन्होंने रैली को संबोधित नहीं किया। राहुल गांधी ने कांग्रेस-एसपी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील के साथ अपना भाषण खत्म किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस, सपा, चुनावी रैली, मोदी, हमला
OUTLOOK 17 February, 2017
Advertisement