Advertisement
11 March 2017

राजनाथ के गढ़ लखनऊ में भी भाजपा का परचम लहराया

राजनाथ के गढ़ लखनऊ में भी भाजपा का परचम लहराया | google

यूपी ने अखिलेश-राहुल के साथ को नकार दिया इसके साथ ही लखनऊ में सपा की करारी हार हुई है। यहां की दो सीटों को छोड़ दें तो सारी सीटें भाजपा के नाम रहीं।  

कैंट सीट से मुलायम स‌िंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव, के अलावा अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव और उनके करीबी अभिषेक मिश्र को भी यहां हार मिली। 

लखनऊ में मलीहाबाद से भाजपा की जय देवी जीती हैं। इसी तरह बख्शी का तालाब से भाजपा के अविनाश त्रिवेदी,
सरोजनी नगर से भाजपा की स्वाती सिंह, लखनऊ पश्चिम से  भाजपा के सुरेश कुमार श्रीवास्तव, लखनऊ उत्तर से भाजपा के  नीरज बोरा और लखनऊ पूर्व से भाजपा के आशुतोष टंडन को जीत मिली है। लखनऊ सेंट्रल से भाजपा के बृजेश पाठक तथा लखनऊ कैंट से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी तथा मोहनलाल गंज से सपा के अंबरीश सिंह को जीत मिली है।

TAGS: लखनऊ, राजनाथ, यूपी, चुनाव, भाजपा, lucknow, bjp, rajnath, election, seats
OUTLOOK 11 March, 2017
Advertisement