Advertisement
10 January 2020

दिल्ली में चुनाव लड़ने को तैयार राजद, जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

File Photo

दिल्ली में अगले महीने 8 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां जोरों पर है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी दिल्ली के चुनावों में उतरने का ऐलान कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा है कि राजद दिल्ली में 5 से 6 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।

दिल्ली चुनावों में राजद के उतरने के पीछे क्या है योजना 

पार्टी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि बड़ी संख्या में पूर्वांचलवासी दिल्ली में रह रहे हैं और वो चाहते हैं कि पार्टी उन क्षेत्रों से चुनाव लड़े, जहां पूर्वांचलवासियों की संख्या ज्यादा है। इसी बात को देखते हुए हमारी पार्टी दिल्ली में 5 से 6 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।

Advertisement

राजद की तरफ से पहले ही मिल चुके है संकेत

इसी महीने चारा घोटाले के चार मामलों में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के बाद उनके छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव ने कहा था कि लालू प्रसाद ने दिल्‍ली चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा है। साथ ही कांग्रेस के साथ मिलकर यहां सरकार बनाने का दावा भी तेजस्‍वी ने किया था।

झारखंड में हाल ही में हुए चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद की गठबंधन ने हेमंत सोरेन की अगुवाई में सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की है। जिसके बाद से अब राजद दिल्ली में वोट साधने की ताक में है।

एक चरण में होंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली की कुल 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी को चुनाव कराए जाएंगे जबकि 11 फरवरी को मतगणना होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, 14 जनवरी से 21 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इन पार्टियों के बीच होगी टक्कर

दिल्ली के चुनावी मैदान में मुख्य रूप से तीन पार्टी आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस है और रही बात सरकार बनाने की तो ये 11 फरवरी को ही तय हो पाएगा कि आखिर कौन सी पार्टी सरकार बनाने में सफल होती है? लेकिन पिछले 2015 में हुए विधानसभा चुनाव को देखें तो विधानसभा की 70 सीट में से आम आदमी पार्टी (आप) को 67 सीट मिली थी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को महज 3 सीट से संतोष करना पड़ा था। जबकि 1998 से 2013 तक दिल्ली की गद्दी संभालने वाली कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। इस विधानसभा चुनाव में मतदान 7 फरवरी को हुआ था और मतगणना 10 फरवरी को पूरी की गई थी।

TAGS: RJD planning, contest, five to six, seats, Delhi Assembly polls
OUTLOOK 10 January, 2020
Advertisement