Advertisement
10 November 2022

मैनपुरी उपचुनाव के लिए सपा ने घोषित किया उम्मीदवार, डिंपल संभालेंगी मुलायम की विरासत

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है।

समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया है, ‘‘समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव - 2022 हेतु डिंपल यादव पूर्व सांसद को प्रत्याशी घोषित किया है।’’

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव - 2022 हेतु श्रीमती डिंपल यादव पूर्व सांसद को प्रत्याशी घोषित किया गया है। <a href="https://t.co/gZIvtETfLT">pic.twitter.com/gZIvtETfLT</a></p>&mdash; Samajwadi Party (@samajwadiparty) <a href="https://twitter.com/samajwadiparty/status/1590594995454898176?ref_src=twsrc%5Etfw">November 10, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

Advertisement

इससे पहले पूर्व सांसद और मुलायम के पोते तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाकर सभी सस्पेंस को खत्म कर दिया। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और नेताओं का मत था कि डिंपल यादव को चुनाव लड़वाया जाए। अब पार्टी उन्हें मजबूती से चुनाव लड़ाएगी और डिंपल यादव को रिकॉर्ड मतों से जीताकर लोकसभा भेजा जाएगा।

TAGS: Samajwadi Party, Dimple Yadav, candidate, Mainpuri parliamentary seat
OUTLOOK 10 November, 2022
Advertisement