09 November 2022
उत्तर प्रदेश में मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे सपा और रालोद
समाजवादी पार्टी (सपा) लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के साथ मिलकर लड़ेगी।
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा,'उत्तरप्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और खतौली विधानसभा सीट पर रालोद का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।'
मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई थी जबकि रामपुर विधानसभा सीट सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने और खतौली विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने के कारण खाली हुई हैं।
Advertisement
आजम और सैनी की सदस्यता अदालत से सजा होने के बाद रद्द की गयी है। इन सीटों पर उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा ।