Advertisement
15 March 2018

फूलपुर में फूल मुरझाया, घमंड टूटा, उम्मीद है अब भाषा सुधरेगी: अखिलेश यादव

ANI

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर, फूलपुर लोकसभा सीटों में परिणाम चौंकाने वाले रहे। भाजपा के हाथों से दोनों वीआईपी सीटें निकल गईं। फूलपुर सीट पर सपा के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल जीते। वहीं, योगी के गढ़ गोरखपुर में सपा के प्रवीण निषाद ने भाजपा के उपेंद्र शुक्ल को हराया। बसपा ने इन चुनावों में सपा का समर्थन किया था, जिसका बड़ा फायदा उसे मिला।

नतीजों से खुश यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह गरीबों, मजदूरों, दलितों, अल्पसंख्यकों की जीत है।

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, फूलपुर में फूल मुरझा गया, घमंड टूट गया। उम्मीद है अब भाषा बदलेगी। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस से संबंध हमारे अच्छे हैं और अच्छे रहेंगे।

Advertisement

बता दें कि 14 मार्च को नतीजों के बाद भी अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और फूलपुर और गोरखपुर की जनता का धन्यवाद किया।

अखिलेश ने कहा था, ‘मैं गोरखपुर और फूलपुर की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं और मायावती जी का बहुत आभार प्रकट करना चाहता हूं।उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के क्षेत्रों में ये हाल है तो आप बाकी देश में लोगों के गुस्से के बारे में सोच सकते हैं।

अखिलेश ने कहा था, 'जो सरकार जनता को दुख देती है, जनता उसको सही जवाब देती है। अच्छे दिन तो आए नहीं, जनता एक हो गई और बीजेपी के बुरे दिन लाने का काम किया।'

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: SP, akhiesh yadav, phulpur, gorakhpur
OUTLOOK 15 March, 2018
Advertisement