Advertisement
05 November 2015

टूडेज चाणक्य के एक्जिट पोल ने महागठबंधन को चौकाया

गूगल

पिछले कई चुनावों से एक्जिट पोल के जरिए टूडेज चाणक्य ने सटीक आंकड़े देकर सभी एक्जिट पोल को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले दूसरे एक्जिट पोलों में कांटे की टक्कर बताई जा रही थी लेकिन टूडेज चाणक्य ने पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय बताया। चाणक्य के पोल के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 243 सीटों में से 155 सीटें जिसमें 11 सीटें ऊपर नीचे हो सकती हैं वहीं महागठबंधन को 83 सीटें जिसमें ऊपर नीचे 9 सीटें हो सकती हैं।

इस एक्जिट पोल के बाद से महागठबंधन के नेताओं के बीच चर्चा होने लगी है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि बिहार में उनका गणित गड़बड़ा जाए। क्योंकि टूडेज चाणक्य का पिछले चुनावों में जो एक्जिट पोल किया उससे मिले नतीजों ने सभी दलों को चौका दिया था। यहां तक कि लोकसभा चुनाव में भी इस एजेंसी ने भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की बात कही थी। बिहार में भी इस एजेंसी के सर्वे के बाद से राजनीतिक विश्लेषक अलग-अलग तरीके से ‌परिणाम को लेकर चर्चा करने में जुट गए हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बिहार विधानसभा चुनाव, टूडेज चाणक्य, एक्जिट पोल, भाजपा, महागठबंधन, bihar, election, bjp, rjd, jdu, nitish kumar, lalu yadav
OUTLOOK 05 November, 2015
Advertisement