Advertisement
28 January 2023

त्रिपुरा चुनाव: भाजपा ने जारी की 48 उम्मीदवारों की लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे मुख्यमंत्री माणिक साहा

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में बीजेपी ने 48 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बाकि 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। बता दें कि त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटें हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बोर्डोवाली से चुनाव लड़ेंगे। बड़ी बात यह है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। त्रिपुरा के बाद अब बीजेपी मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए लिस्ट जारी करेगी। त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटें हैं।

बता दें कि पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस बैठक में मौजूद थे। उनके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी की सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और प्रदेश इकाई के कोर समूह के सदस्य भी शामिल हुए।

Advertisement

यहां देखें पूरी लिस्ट-

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Tripura Elections 2023, BJP, Chief Minister Dr Manik Saha, contest, Town Bordowali constituency.
OUTLOOK 28 January, 2023
Advertisement