Advertisement
10 February 2022

यूपी विधानसभा चुनाव: इन 9 मंत्रियों समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को राज्य के 11 जिलों में फैली 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा सरकार के 9 मंत्री सहित बड़े दिग्गज अपना भाग्य आजमा रहे हैं। लिहाजा आज योगी सरकार के 9 मंत्री समेत इन कद्दावर नेताओं के लिए ये परीक्षा घड़ी है।


-योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मथुरा से लड़ रहे हैं

-उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा थानाभवन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं

Advertisement

-राज्य के व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर से किस्मत आजमा रहे हैं

-यूपी सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा से उम्मीदवार हैं

-यूपी सरकार में चिकित्सा राज्यमंत्री अतुल गर्ग गाजियाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं

-यूपी सरकार में वन राज्यमंत्री अनिल शर्मा बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा से उम्मीदवार हैं

-वित्त और चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह अलीगढ़ के अतरौली से लड़ रहे हैं

-दुग्ध विकास, पशुधन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण मथुरा के छाता से चुनावी मैदान में हैं

-योगी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री जी एस धर्मेश आगरा कैंट से प्रत्याशी हैं


-इसके साथ ही पहले चरण में जो चुनाव हो रहे हैं उसमें उन नेताओं पर नजरें टिकी हैं जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह भी शामिल हैं।

- पंकज सिंह के सामने सपा के प्रत्याशी सुनील शर्मा हैं जिनके प्रचार के लिए खुद अखिलेश यादव भी नोएडा पहुंचे थे। पंकज सिंह के सामने दूसरे विरोधी का नाम है पंखुड़ी पाठक है जो कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। इससे पहले पंखुड़ी समाजवादी पार्टी की भी प्रवक्ता रह चुकी हैं।

-आगरा ग्रामीण सीट पर उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बीजेपी प्रत्याशी हैं तो उनके सामने आरएलडी प्रत्याशी महेश जाटव मैदान में हैं।

-सरधना सीट पर भी लोगों की निगाहें हैं यहां एक बार फिर संगीत सोम भाजपा के उम्मीदवार हैं और उनके सामने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अतुल प्रधान हैं।

-गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट से भाजपा के सुनील शर्मा और एसपी के अमरपाल शर्मा के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है।



TAGS: यूपी विधानसभा चुनाव 2022, यूपी, भाजपा, कांग्रेस, रालोद, सपा, बसपा, UP Assembly Elections, BJP, CONGRESS, SP, BSP, RLD, यूपी विधानसभा चुनाव 2022, यूपी, भाजपा, कांग्रेस, रालोद, सपा, बसपा, UP Assembly Elections, BJP, CONGRESS, SP, BSP, RLD
OUTLOOK 10 February, 2022
Advertisement