Advertisement
18 March 2017

यूपी मुख्यमंत्री को लेकर जल्द खत्म होगा सस्पेंस, मनोज सिन्हा, केशव मौर्य समेत रेस में 6 नाम

google

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज अपना फैसला सुनाएंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे मनोज सिन्हा ने एक बार खुद के सीएम  बनने की बात को खारिज किया है। इस बीच मनोज सिन्हा वाराणसी के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर पहुंचे और पूजा की उसके बाद वह संकट मोचन मंदिर भी गए। वैसे यूपी सीएम के लिए कैशव प्रसाद मौर्य, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ जैसे कई बड़े नाम भी चर्चा में हैं, लेकिन मनोज सिन्हा का नाम ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।

इस बीच, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री बनने से साफ इंकार कर दिया है। राजनाथ सिंह के इंकार के बाद अब रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का नाम इस पद की रेस में सबसे आगे है। हालांकि, इस पद के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी लिया जा रहा है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमण्डल का शपथ ग्रहण समारोह रविवार 19 मार्च को शाम 5 बजे कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के आने की संभावना है। इसके साथ ही कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित एक भव्य समारोह में नए मुख्यमंत्री करीब 36 मंत्रियों के साथ लखनऊ के स्मृति उपवन में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: यूपी मुख्यमंत्री, सस्पेंस, खत्म, मनोज सिन्हा आगे, UP CM, Suspense, Over today, manoj sinha
OUTLOOK 18 March, 2017
Advertisement