Advertisement
10 March 2022

यूपी चुनाव: स्वामी प्रसाद मौर्य हारे, भाजपा के इस उम्मीदवार ने दी मात

स्वामी प्रसाद मौर्य

पूर्वांचल के चक्रव्यूह में फंसे स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गये। यूपी विधानसभा चुनावों के शुरुआती दौर में भाजपा का साथ छोड़कर सपा का दामन थामने वाले मौर्य को जनता का समर्थन नहीं मिला।

भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होकर चुनाव मैदान में उतरने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से लगभग 14 हजार वोटों से हार गये हैं, अभी अधिकृत संख्या नहीं मिली है।

इस सीट पर भाजपा के सुरेंद्र कुमार कुशवाहा 28363 वोट लेकर बढ़त बनाए हुए थे। जबकि स्वामी प्रसाद मौर्य 14695 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अखिलेश यादव की पार्टी का दामन थाम लिया था। मौर्य कुशीनगर से लड़ना चाह रहे थे परन्तु सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें फाजिलनगर से चुनाव लड़ाया। स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा में भी कैविनेट मंत्री रहे थे।

बसपा सरकार और संगठन में उनका कद बहुत बड़ा था। बसपा सुप्रीमो मायावती के अति करीबी माने जाने वाले मौर्य उनका साथ छोड़कर भापजा में आए थे। यहाँ योगी सरकार में पूरे पाँच साल रोजगार मंत्री रहे और भाजपा छोड़कर जाने का कारण उन्होंने भेदभाव और सरकार द्वारा बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया था। वर्तमान में बदायूं संसदीय क्षेत्र से मौर्य की बेटी भापजा से सांसद हैं। सपा के टिकट पर मौर्य के पुत्र रायबरेली से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं वे भाजपा प्रत्याशी से कुछ ही वोटों से पीछे चल रहे हैं।

 

TAGS: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, यूपी चुनाव नतीजे, स्वामी प्रसाद मौर्य, Uttar Pradesh Assembly Elections, UP Election Results, Swami Prasad Maurya
OUTLOOK 10 March, 2022
Advertisement