Advertisement
20 February 2022

यूपी चुनाव: करहल में नहीं डालने दिया जा रहा वोट, समाजवादी पार्टी की चुनाव आयोग से शिकायत

ट्विटर

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। 16 जिलों की 59 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.18% वोट डाले गए हैं। शुरुआती घंटों में वोटर्स का उत्साह हाई रहा। वहीं, इस बीच समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा कि करहल से वोट देने से रोके जाने का आरोप लगाया है। सपा ने एक ट्वीट कर कहा कि मैनपुरी जिले की विधानसभा करहल के भागपुर गांव में बूथ नंबर 244, 245 पर ग्रामीणों को वोट डालने से रोका जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि संज्ञान लेते हुए पारदर्शी और भयमुक्त मतदान कराना सुनिश्चित करें। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि कहीं कोई समस्या नहीं है। मतदान ठीक चल रहा है।

मैनपुरी जिले की विधानसभा करहल 110 बूथ नंबर 257 पर प्रशासन की उपस्थिति में फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान ले @ECISVEEP @ceoup @DmMainpuri
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 20, 2022

Advertisement

बता दें कि मैनपुरी जिले की करहल सीट वीवीआईपी सीट है। करहल विधानसभा क्षेत्र से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा से केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल मैदान में हैं। इनके अलावा बसपा से कुलदीप नारायण भी चुनाव लड़ रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: UP elections, Uttar Pradesh Elections, Karhal, Samajwadi Party, Election Commission
OUTLOOK 20 February, 2022
Advertisement