Advertisement
22 November 2017

यूपी निकाय चुनाव: सीएम योगी ने किया मतदान, जानिए अहम बातें

ANI

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में राज्य के 24 जनपदों में वोटिंग हो रही है।

इस दौरान गोरखपुर में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मतदान किया।

मतदान करने के बाद योगी ने मीडिया के सामने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिलेगी। जनता का रुझान बीजेपी के पक्ष में है।

Advertisement

वहीं कानपुर के रावतपुर में ईवीएम में खराबी के चलते समय पर वोटिंग शुरू नहीं हो पाई। हालांकि तकनीकी दिक्कत दूर करने के बाद मतदान प्रारंभ हो गया।


गौरतलब है कि पहले चरण में सूबे के पांच नगर निगम, 71 नगर पालिका और 154 नगर पंचायतों में मेयर, अध्यक्ष, पार्षद और सभासद पदों के लिए मत डाले जा रहे हैं। पहले चरण के मतदान के लिए 3,732 मतदान केंद्र और 11679 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसके नतीजे 1 दिसंबर को आएंगे।

योगी के सीएम बनने के बाद सूबे में यह पहला निकाय चुनाव है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद नगर निकाय चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना गया है। लिहाजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय समेत कई कैबिनेट मंत्री और दिग्गज नेता इस चुनाव में एड़ी-चोटी एक कर रहे हैं।

पहले चरण के चुनाव के बाद  दूसरे चरण की वोटिंग 26 नवंबर को होगी। वहीं, तीसरे चरण के लिए 29 नवंबर को मत डाले जाएंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Up municipal poll, first phase voting, CM Yogi voted, Defect in EVM, Kanpur
OUTLOOK 22 November, 2017
Advertisement