Advertisement
10 March 2022

विधानसभा चुनाव नतीजे: यूपी-उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भाजपा आगे, पंजाब में आप को बड़ी बढ़त

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सियासी नजरिए से अहम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत की ओर बढ़ रही है और तीन अन्य राज्यों के रुझानों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में जबरदस्त जीत के साथ इतिहास रचती दिखाई दे रही है। देश के पांच राज्यों में फरवरी और मार्च में वोटिंग हुई थी। केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा दिन के अंत तक इनमें से चार राज्यों में जीत का परचम लहरा सकती है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा आगे है। सभी की निगाहें राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता में लगातार दूसरी बार काबिज होने का प्रयास कर रही है।

चुनाव नतीजे LIVE

07.25 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान वहां मौज़ूद भारी मात्रा में भाजपा समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी थे।

Advertisement

07.00 असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "राजनीतिक दल नाकामी छुपाने के लिए EVM की चीख पुकार कर रहे हैं। मैं 2019 से कहता आ रहा हूं कि ईवीएम की गलती नहीं है, बल्कि लोगों के दिमाग में चिप डाल दी गई है। यह उसकी गलती है। कामयाबी हुई है लेकिन यह कामयाबी 80-20 की कामयाबी है।"

06.30 अमित शाह ने कहा, "उत्तरप्रदेश में भाजपा की भव्य जीत प्रदेश के गाँव, गरीब और किसानों की नरेंद्र मोदी जी के गरीब कल्याण में अडिग विश्वास की जीत है। जनता ने योगी आदित्यनाथ जी के भय और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन पर अपनी मुहर लगाई है।  यूपी की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।"

06: 07- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार राज्यो में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इन चार राज्यों में प्रधानमंत्री के विकास और सुशासन को जनता ने फिर से आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं का मैं अभिनंदन करता हूं: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ


05: 55- उत्तर प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाने के लिए मैं जनता के प्रति कृतज्ञता की भावना से विशेष आभार प्रकट करती हूं। यह कहा गया था कि प्रियंका गांधी जी उत्तर प्रदेश आएंगी और पार्टी में नई जान फूकेंगी वह पार्टी फूंक कर जा रही हैं। यह देश जान चुका है: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, दिल्ली


05: 51- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान वहां मौज़ूद भारी मात्रा में भाजपा समर्थकों ने उनका स्वागत किया।


05: 48- हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नतीजों और तेजी से गिरावट से परेशान जी-23 नेता अगले 48 घंटों में बैठक बुलाएंगे: कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने एएनआई से कहा

5: 41: पंजाब: आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार आप ने 79 सीटें जीतीं और 13 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस ने 13 सीटें जीतीं और 5 सीटों पर आगे चल रही है, शिरोमणि अकाली दल 3 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी ने 2 सीटें जीतीं और BSP और निर्दलीय पार्टी ने 1-1 सीट जीती है।


5:36- उत्तराखंड: आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा ने 20 सीटें जीतीं और 27 सीटों से आगे है, कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं और 13 सीटों से आगे है, बसपा ने 1 सीट जीता है और 1 सीट से आगे, निर्दलीय पार्टी 2 सीटे से आगे चल रही है।


05: 30: उत्तर प्रदेश: आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार BJP ने 30 सीटें जीतीं और 220 सीटों से आगे चल रही है, समाजवादी पार्टी ने 3 सीटें जीतीं और 113 सीटों से आगे है, अपना दल ने 1 सीट जीता और 11 सीटों से आगे है, RLD 8 सीटों से आगे है,कांग्रेस ने 1 सीट जीता और 1 से आगे है।

05: 25: गोवा : चुनाव आयोग के आधिकारिक के रुझान के अनुसार बीजेपी ने 20 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 9 सीटें जीतीं और 2 से चल रही है, महाराष्ट्रवादी गोमांतक और AAP ने 2-2 सीटें जीतीं, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी ने 1-1 सीट जीती और निर्दलीय पार्टी ने 3 सीटें जीतीं।

04: 45- जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते थे उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है, मेरे विश्वास की प्रचंड जीत हुई है। जिस तरह से योगी जी ने इसे आत्मसात किया मुझे लगता है कि इससे अच्छी सरकार नहीं हो सकती। आज मैं सिर्फ एक ही नारा दूंगी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब के सब हैं भाजपाई: अपर्णा यादव,


04: 40- चार राज्यों में भाजपा की सरकारें बनी हैं इसके लिए मैं देश भर के भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और जनता का भी धन्यवाद देता हूं। कांग्रेस ने सिर्फ “गरीबी हटाओ” के नारे दिए हैं लेकिन इसको लेकर कोई काम नहीं किया: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, चंडीगढ़

04: 32- हमारे लिए सीख है कि हमें धरातल पर और मेहनत करने की ज़रुरत है। हम हार के कारणों पर आत्ममंथन करेंगे: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला

04: 30- 5 राज्यों में चुनाव परिणाम कांग्रेस की आशाओं के विपरीत रहें। हमें उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में बेहतर परिणामों की उम्मीद थीं लेकिन, हम स्वीकार करते हैं कि हम लोगों का आशीर्वाद पाने में असफल रहें। पंजाब के लिए हम AAP और भगवंत मान को बधाई देते हैं: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला

04: 20- पंजाब के लोगों की जो जरूरतें हैं उन्हीं पर काम होगा। जो केजरीवाल जी की गांरटी है उन पर काम किया जाएगा। पंजाब में सरकार बनी है और गोवा में पहली बार में ही AAP को एंट्री मिली है। अब धीरे धीरे सब होगा: पंजाब के विधानसभा चुनाव परिणाम पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया


04: 15- हमको जनता ने विपक्ष के रूप में भूमिका अदा करने का आदेश दिया है हम उसको पूरी निष्ठा से निभाएंगे। हमारे प्रयासों में जो कमी रही उसको मैं स्वीकार करता हूं। कैंपेन कमेटी का चेयरमैन होने के तौर पर मैं हार की पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं: कांग्रेस नेता हरीश रावत, देहरादून, उत्तराखंड

04: 00- उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अभी भी विधानसभा के चुनाव की मतगणना जारी है। ताजा रुझानों के अनुसार, भाजपा ने 5 सीटें जीती हैं और अब तक 245 सीटों पर आगे चल रही है। इस दौरान गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के बाहर भाजपा सर्मथकों ने खुशियां मनाईं।

03:50- यह जो विजय हुई है वह नरेंद्र मोदी के कारण से ही हुई है। यह हमारे कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई मेहनत है। यह मिथक टूट गया है कि एक बार कांग्रेस आएगी और एक बार भाजपा आएगी। पहली बार उत्तराखंड का मिथक टूटा है। हम बहुत बड़े बहुमत से सरकार बना रहे हैं: केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, देहरादून

03: 45- लोग सोचते थे कि जात-पात और परिवारदवाद से जीत जाएंगे। उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार ने ईमानदार शासन दिया और, गुंडागर्दी बंद हो गई। लोगों को ईमानदार विकल्प मिल गया है स्पष्ट है कि 2024 में क्या होगा। नरेंद्र मोदी जी और BJP के सामने और कोई है ही नहीं:केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह

03: 44- जनता के फ़ैसले को विनम्रता से स्वीकार किया है। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे: कांग्रेस नेता राहुल गांधी

03: 38- हम (भाजपा) बहुमत से जीते हैं। यह एक बड़ी बात है। 20 सीटों की पुष्टि हो गई है, 3 ने हमें समर्थन की पुष्टि की है: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

 

03: 15- पंजाब में यह बहुत बड़ा इंकलाब है। पंजाब में बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गईं। सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, बिक्रम सिंह मजीठिया हार गए। यह बहुत बड़ा इंकलाब है: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली


03: 03 अमृतसर पूर्व से शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया 14,408 मतों के अंतर से हार गए।

03:01- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से 6,750 मतों के अंतर से हार गए हैं।

03: 02 - धुरी से AAP के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान 58,206 मतों के अंतर से जीते।

02: 54- गोवा: राज्य में बीजेपी आगे चल रही है इसके मद्देनज़र बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पार्टी नेताओं ने जश्न मनाया। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार बीजेपी अब तक 5 सीट जीती है और 15 से आगे चल रही है।

02: 39- अभी अंतिम नतीजे आने दीजिए। हमें बहुमत मिलेगा। ये(मुख्यमंत्री का नाम) फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा, मेरा काम है राज्य के लिए काम करना: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह

2: 05 - बड़े बादल हार गए, सुखबीर बादल जलालाबाद से हार गए। कैप्टन साहब पटियाला से हार गए। सिद्धू और मजीठिया दोनों हार रहे हैं। चन्नी साहब दोनों सीटों पर हार गए: पंजाब में AAP के CM उम्मीदवार भगवंत मान

02:00- लखनऊ कैंट सीट से बीजेपी प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक जीत गए हैं।

01: 39- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर लिखा, "मैं पूरी विनम्रता के साथ लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। पंजाबियों ने सांप्रदाय और जातिगत रेखाओं से ऊपर उठकर मतदान करके पंजाबियत की सच्ची भावना दिखाई है।"

01: 38- गोवा में AAP ने दो सीटें जीती हैं। यह गोवा में ईमानदार राजनीति की शुरुआत है: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल


01: 25- समाजवादी पार्टी ने दावा किया है, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में 100 सीटों का अंतर 500 वोटों के करीब है. समाजवादी पार्टी गठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं से अपील है कि वो सतर्कता बनाए रखें।'

 

01: 20- यूपी: चुनाव अयोग के आधिकारिक रुझान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 259 सीटों से आगे चल रही है और समाजवादी पार्टी 112 सीटों से आगे है।

 

12: 17- उत्तर प्रदेश: विपक्ष के लिए कहना चाहूंगा, "ना साइकिल, ना हाथी, ना हाथ बा...उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बा: गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

12:07 : लालकुआं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 10,000 से अधिक मतों से पीछे हैं।

12:03: उत्तर प्रदेश: बीजेपी के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ के पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ता होली खेल रहे हैं और साथ ही यूपी में का बा? यूपी में बाबा के नारे लगाते हुए दिखे।

12: 02 - चंडीगढ़: रूझानों में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बहुमत का आंकड़ा पार किया है। AAP के चंडीगढ़ कार्यालय से जश्न का माहौल है।

12: 02 आप नेता राघव चड्ढा ने कहा, "हमने तो पंजाबियों को कहा था कि झाड़ू चला दो, पंजाबियों ने तो वैक्यूम क्लीनर ही चला दिया।"

11: 43- मैं अपनी लड़ाई से संतुष्ट हूं लेकिन नतिजों से थोड़ा हताश हूं: पणजी से विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल पर्रिकर, पणजी, गोवा

11: 39- यह परिणाम उम्मीद के मुताबिक है। उत्तराखंड के लोगों को हमारा काम दिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुष्कर सिंह धामी जी और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर काम किया है। मैं जनता और कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं: केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी प्रह्लाद जोशी

11: 07- गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं।

11:06-शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।

10: 50 - चुनाव आयोग के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी-89 और शिरोमणि अकाली दल-7, कांग्रेस-13 और 8 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं।

10: 50- विधानसभा चुनाव 2022 | शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुमत का आंकड़ा पार किया; आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बहुमत का आंकड़ा पार किया है।

10:45-गोवा की सभी 40 सीटों पर आधिकारिक रुझान में भाजपा 18, और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेलिम में अब तक लगभग 300 मतों से आगे चल रहे हैं।

10:29- चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा-201, समाजवादी पार्टी-89 सीट, अपना दल-8 और अन्य-23 सीटों पर आगे है।

10: 14- चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में पंजाब में आम आदमी पार्टी-90 और शिरोमणि अकाली दल-8, कांग्रेस-12 और 7 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं।

10: 12 - चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा-164, समाजवादी पार्टी-76 सीट, अपना दल-6 और अन्य-23 सीटों पर आगे है।

10:00- चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की टिकट पर शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं।

09:59- चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा-119, समाजवादी पार्टी-55 सीट, राष्ट्रीय लोक दल-6 और अन्य-17 सीटों पर आगे है।

09: 58 - गोवा में भाजपा-13, कांग्रेस-15, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी-6 और अन्य-4 सीटों पर आगे हैं।

09: 55- चुनाव आयोग के अनुसार खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के पुष्कर सिंह धामी और लालकुआँ से कांग्रेस के हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।

09: 48- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार बसपा और भाजपा उम्मीदवार क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

09: 44-चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में पंजाब में आम आदमी पार्टी-75 और शिरोमणि अकाली दल-7, कांग्रेस-13 और 5 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं।

 

09: 40-चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में यूपी में भाजपा-62, समाजवादी पार्टी-28 सीट, अपना दल-4 और अन्य-8 सीटों पर आगे है।

9:37-चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में उत्तराखंड में भाजपा-10 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है।

9: 34 -मणिपुर में भाजपा-6 सीटों पर, जनता दल-2, कांग्रेस-1 और अन्य-2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

9:33- गोवा में भाजपा-11, कांग्रेस-4, निर्दलीय-2 और अन्य-3 सीटों पर आगे हैं।

9: 30 चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में पंजाब में आम आदमी पार्टी-54 और शिरोमणि अकाली दल-5, कांग्रेस-8 और अन्य-3 सीट पर आगे चल रहे हैं।

09: 27- गोवा: सांकेलिम से मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सावंत 400 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस आगे चल रही है।

9:25 - चुनाव आयोग के अनुसार यूपी में शुरुआती रुझानों में भाजपा-16, अन्य-2 और समाजवादी पार्टी-8 सीट, अपना दल-2 पर आगे चल रही है।

09: 24 गोवा में भाजपा-7, कांग्रेस-2, निर्दलीय-2 और अन्य-1 सीट पर आगे हैं।

09: 23- मणिपुर में भाजपा-2 सीटों पर आगे चल रही है।

9: 18- चुनाव आयोग के अनुसार यूपी में शुरुआती रुझानों में भाजपा-4, राष्ट्रीय लोक दल-1 और समाजवादी पार्टी-3 सीट पर आगे चल रही है।

9: 12 - चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में पंजाब में भाजपा-1, आम आदमी पार्टी-14 और शिरोमणि अकाली दल-2, बहुजन समाज पार्टी-1 और 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है।

9:11- चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में उत्तराखंड में भाजपा-2 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

-कई एग्जिट पोल ने उत्तर प्रदेश में भाजपा और पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए स्पष्ट बहुमत की भविष्यवाणी की है, जबकि गोवा में त्रिशंकु विधानसभा और उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी दौड़ की भविष्यवाणी की है। पंजाब को छोड़कर बाकी सभी राज्य भाजपा के अधीन थे।


-वोटों की गिनती से एक दिन पहले चुनाव आयोग ने वाराणसी में ईवीएम के लिए नोडल अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को हटाने की घोषणा की। दरअसल समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को अनधिकृत तरीके से स्थानांतरित किया जा रहा था।

-चुनाव आयोग ने मतगणना की निगरानी के लिए दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को मेरठ में एक विशेष अधिकारी और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में बिहार के सीईओ के रूप में भी नियुक्त किया।

-यह उत्तर प्रदेश में भाजपा और मोदी सरकार के लिए एक उच्च-दांव वाला चुनाव है क्योंकि राज्य सबसे अधिक 80 सांसदों को लोकसभा भेजता है और पार्टी के प्रदर्शन का 2024 के लिए अगले आम चुनाव पर असर पड़ने की उम्मीद है।


-चूंकि चुनाव के बाद का परिदृश्य बहुकोणीय मुकाबलों के कारण आश्चर्य पैदा कर सकता है, पार्टियों ने वरिष्ठ नेताओं को राज्यों में भेज दिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए अन्य दलों को भी लुभा रहे हैं कि यदिसरकार बनाने के लिए बाहरी समर्थन की आवश्यकता हो तो वे अपने प्रतिद्वंद्वी दावेदार से बेहतर हो सकें।

-कांग्रेस ने कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार को गोवा में विशेष पर्यवेक्षक और पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के अलावा विंसेंट पाला को मणिपुर भेजा है।

-पार्टी 2017 में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद दोनों राज्यों में सरकार बनाने की दौड़ हार गई थी।

-गोवा कांग्रेस प्रमुख गिरीश चोडनकर ने संवाददाताओं से कहा कि आप नेता "पहले से ही कांग्रेस नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं" और दावा किया कि महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) भी उनकी पार्टी का समर्थन करेगी।

-कांग्रेस ने मतगणना से पहले तटीय राज्य के सभी उम्मीदवारों को पणजी के पास बम्बोलिम गांव में एक लक्जरी रिसॉर्ट में स्थानांतरित कर दिया है।

-गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मंगलवार को भाजपा नेतृत्व के साथ अपने राज्य में उभरती स्थिति पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में थे।

-अधिकारियों के अनुसार, पांच राज्यों में लगभग 1,200 हॉल में मतगणना के लिए 50,000 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया है और कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू होने वाले अभ्यास के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है।

-उत्तर प्रदेश, जिसमें अधिकतम 403 विधानसभा क्षेत्र हैं, में 750 से अधिक मतगणना हॉल है, इसके बाद पंजाब में 200 से अधिक मतगणना हॉल है।

-प्रक्रिया की निगरानी के लिए पांच राज्यों में 650 से अधिक मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।

-यूपी के सभी मतगणना केंद्रों पर वीडियो और स्टैटिक कैमरे लगाए गए हैं।

-पुलिस ने कहा कि 10 मार्च को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों और आयुक्तों को सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की कुल 250 कंपनियां प्रदान की गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक सीएपीएफ की एक कंपनी में आमतौर पर करीब 70-80 कर्मी होते हैं।

-अगर भाजपा को 403 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत मिलता है, तो वह तीन दशकों में लगातार दूसरी बार कार्यकाल हासिल करने वाली पहली पार्टी होगी।

-यूपी बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''यूपी बीजेपी कार्यालय में कोई खास तैयारी नहीं है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है.''

-मंगलवार को, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि वाराणसी में एक ट्रक में ईवीएम "चोरी" की जा रही थी, लेकिन चुनाव आयोग ने कहा था कि मशीनें मतगणना ड्यूटी पर प्रशिक्षण अधिकारियों के लिए थीं।

-उत्तराखंड में बीजेपी महासचिव और रणनीतिकार कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य नेताओं के साथ बैठक की।

- विजयवर्गीय पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ कांग्रेस विधायकों द्वारा विद्रोह के समय राज्य की राजनीति में सक्रिय थे, जिसके कारण राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।

-केंद्रीय पार्टी पर्यवेक्षक दीपेंद्र हुड्डा, उत्तराखंड के पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव, चुनाव प्रचार प्रमुख हरीश रावत और पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदिया की बैठक के साथ कांग्रेस खेमा भी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

- जबकि कई एग्जिट पोल ने 70 सदस्यीय विधानसभा में या तो भाजपा या कांग्रेस को बहुमत दिया है, उनमें से कई ने दो प्रमुख खिलाड़ियों या त्रिशंकु विधानसभा के बीच करीबी लड़ाई की भविष्यवाणी की है - एक ऐसा परिदृश्य जिसमें निर्दलीय और क्षेत्रीय संगठनों की भूमिका जैसे कि सरकार गठन में आप, सपा, बसपा और यूकेडी महत्वपूर्ण हो जाएंगे।

-बीजेपी और कांग्रेस 40 से 45 सीटों पर सीधे मुकाबले में हैं, जबकि क्षेत्रीय संगठन 25-30 सीटों पर लड़ाई को त्रिकोणीय बना रहे हैं।

-प्रमुख पार्टियां उन बागियों पर भी नजर रख रही हैं, जो अपने आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतरे थे।

-इस बार भाजपा के तेरह और कांग्रेस के छह बागी चुनाव मैदान में हैं।

-कांग्रेस महासचिव अजय माकन और प्रवक्ता पवन खेड़ा को पंजाब भेजा गया है, जहां वह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर दांव लगा रहे हैं ताकि वे दिग्गज नेता अमरिंदर सिंह के विद्रोह के बाद सत्ता बरकरार रख सकें।

- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक गुरुवार को ही होगी।

-पार्टी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अपने दम पर सत्ता में है और महाराष्ट्र और झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

-अरविंद केजरीवाल की आप सात साल तक दिल्ली में शासन करने के बाद पंजाब में भी सत्ता में आकर इतिहास रचने की उम्मीद कर रही है।

-117 सीटों पर 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर समेत कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं।

-हालांकि विभिन्न एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि कांग्रेस लगातार दूसरी बार सरकार नहीं बना पाएगी, पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने जोर देकर कहा है कि उनकी पार्टी जीत हासिल करेगी।

-शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर बादल ने दावा किया था कि उनकी पार्टी, जिसने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, 80 से अधिक सीटें जीतेगी।

-भाजपा ने कहा है कि उसे प्रभावशाली लाभ होगा जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि इस पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा ने चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

-एक्जिट पोल में मणिपुर में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी के साथ, इम्फाल के मध्य में पार्टी के राज्य कार्यालय में मूड उत्साहित है और कार्यकर्ता परिसर की सफाई और चारदीवारी पर पार्टी के नए झंडे लगाने में व्यस्त हैं।

- पार्टी ने सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा है।

-हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने भी विश्वास जताया है कि उनकी पार्टी सत्ता में वापस आएगी।

-2017 की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए, जब कांग्रेस 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन सरकार नहीं बना सकी, सिंह ने कहा कि पार्टी के विधायक इस बार "एक जगह पर एक साथ रहने जैसे एहतियाती उपाय" करेंगे।

-कांग्रेस पहले ही भाकपा, सीपीएम, फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी और जद (एस) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा कर चुकी है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Political parties, assembly election results, Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur, BJP, congress, AAP, BSP, SP, VIDHANSABHA CHUNAAV RESULT, POLLS RESULTS
OUTLOOK 10 March, 2022
Advertisement