Advertisement
11 March 2017

यूपी की जनता ने दिया विकास के नाम पर वोटः आदित्यनाथ

यूपी की जनता ने दिया विकास के नाम पर वोटः आदित्यनाथ

   

      भाषा के मुताबिक योगी ने प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के संकेतों के बीच संवाददाताओं से कहा, जनता ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को बुरी तरह नकार दिया है। उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है।

   उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव की मतगणना में 403 सीटों में से अब तक लगभग 300 सीटों पर भाजपा को बढत मिल रही है जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को अब 70 सीटों पर ही बढ़त मिलती दिख रही है।

Advertisement

   प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा दो तिहाई बहुमत से विजय हासिल करेगी। सपा और बसपा का सफाया हो जाएगा।

भाषा 

TAGS: यूपी चुनाव, तेजतर्रार नेता, आदित्यनाथ, दो तिहाई बहुमत, केशव मौर्य, विश्वास
OUTLOOK 11 March, 2017
Advertisement