Advertisement
18 April 2019

यूपी में 5 बजे तक 58.61 फीसदी वोटिंग हुई, कई स्थानों पर ईवीएम ने दिया धोखा

File Photo

वेस्ट यूपी की आठ सीटों पर दूसरे चरण के मतदान शुरूआती दौर में धीमा रहा। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में कई जगहों पर ईवीएम ने धोखा दिया। जिसकी वजह से मतदान प्रभावित हुआ। 5 बजे तक आठ सीटों पर कुल 58.61 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान नगीना में हुआ है और सबसे कम मतदान अलीगढ़ में हुआ।

अमरोहा नगर आईएम इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन खराब होने से एक घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ, जिससे काफी संख्या में मतदाता निराश होकर वापस लौट गए। इसी प्रकार आठों लोकसभा क्षेत्रों में ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिलीं। फिलहाल शुरूआती दौर में मतदान की गति काफी धीमी रही।

3 बजे तक कहां कितनी वोटिंग

Advertisement

नगीना में 3 बजे तक 51.67% वोटिंग

अमरोहा में 3 बजे तक 54.62% वोटिंग

बुलंदशहर में 3 बजे तक 52.00% वोटिंग

अलीगढ़ में 3 बजे तक 48.80% वोटिंग

हाथरस में 3 बजे तक 49.19% वोटिंग

मथुरा में 3 बजे तक 48.10% वोटिंग

आगरा में 3 बजे तक 49.07% वोटिंग

फतेहपुर सीकरी में 3 बजे तक 49.70% वोटिंग

दूसरे चरण में नौ जिलों के आठ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 41 लाख 94 हजार एक सौ 32 है। इसमें पुरुष 76 लाख 36 हजार आठ सौ 57 और महिला मतदाताओं की संख्या 65 लाख 56 हजार पांच सौ चार और थर्ड जेन्डर 771 हैं। आगरा लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या 19,34,850, नगीना लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदाताओं की संख्या 15,84,111 है।

आयोग ने 8,751 मतदान केन्द्र और 16,163 मतदेय स्थल का चयन किया है। दूसरे चरण में कुल प्रत्याशियों की संख्या 85 है, जिसमें नगीना में सात, अमरोहा में 10, बुलंदशहर में नौ, अलीगढ़ में 14, हाथरस में आठ, मथुरा 13, फतेहपुर सीकरी में 15 तथा आगरा में नौ प्रत्याशी हैं। महिला प्रत्याशियों की संख्या 10 है। प्रमुख रूप से भाजपा के आठ प्रत्याशी, कांग्रेस आठ, बसपा छह, सपा एक, रालोद एक, शेष अन्य और निर्दलीय प्रत्याशी हैं। क्रिटिकल मतदेय स्थलों की संख्या 3,314 है।

इतने लगाए कैमरे

-     डिजिटल कैमरों की संख्या-1121

-    वीडियो कैमरों की संख्या- 781

-    वेब कास्टिंग-1614

 ये हैं आठ सीटें 

दूसरे चरण में वेस्ट यूपी की नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी सीटों पर चुनाव हो रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Uttar Pradesh, 10.76 percent voting, till 9 am, second phase, lok sabha elections
OUTLOOK 18 April, 2019
Advertisement