Advertisement
25 May 2016

पी विजयन केरल के 12 वें मुख्यमंत्री बनें, हजारों कार्यकर्ताओं के बीच ली शपथ

पी विजयन केरल के 22 वें मुख्यमंत्री बनें, हजारों कार्यकर्ताओं के बीच ली शपथ | google

विजयन के साथ उनके 18 सहयोगी मंत्री ने भी शपथ लीा विजयन ने अपने पास गृह,सतर्कता एवं  सूचना प्रौद्योगिकी विभाग रखा हैा  थोमस एेसक को वित्त, जी.सुधाकरन को लोकनिर्माण, ए.के.बालन को विधि,संस्कृति,पिछडी जातियों का कल्याण तथा के.के.शैलजा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग मिला हैा इसी तरह जे.मेर्सिकुट्टियम्मा  को मछली  विभाग, ई.पी.जयराजन को  उद्योग , खेल-कूद  और टी.पी.रामकृष्णन को श्रम, आबकारी तथा प्रोफ. सी.रवीन्द्रनाथ  को शिक्षा, उच्चशिक्षा विभाग दिया गया हैा अन्‍य में ए.सी.मोय्तीन को सहकारिता , पर्यटन, कटकंपल्ली सुरेन्द्रन को बिजली, के.टी.जलील को स्थनीय निकाय, ई.चन्द्रशेखरन को  राजस्व, वी.एस.सुनिल कुमार को  कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, पी.तिलोत्तमन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, के.राजू को वन एवं वन्य जीव तथा परिस्थितिकी, मैथ्यू.पी.थोमस को जल-संसाधन, ए.के.शशीन्द्रन को परिवहन और रामचन्द्रन कडन्नाप्पल्ली को पोर्ट (बंदरगाह) विभाग सौंपा गया हैा

पिनरई विजयन ने कहा कि केरल में माकपा नीत नयी एलडीएफ सरकार जनता की सरकार होगी और यह जाति, धर्म एवं राजनीतिक दायरे से परे हटकर कामकाज करेगी। उन्होंने राज्य की बेहतरी के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों से मदद भी मांगी। 

उन्होंने कहा, यह जनता की सरकार होगी और लोगों के कल्याण के लिए काम करेगी। जाति, धर्म और राजनीतिक दायरे का बंधन नहीं होगा और हम इसी भावना के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा, इस सरकार में हर किसी का हक है और समाज को समझना चाहिए कि अगर लोग पीठ दिखाएंगे तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। यह लोगों का सहयोग है जो लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। विजयन ने कहा कि यह सरकार न्याय, भाईचारे, समृद्धि और विकास के लिए काम करेगी।

TAGS: केरल, सीपीआई, पोलित ब्यूरो, पी विजयन, 22 वें मुख्यमंत्री, ओमन चांडी, kerala, cpi, polit bureau, p vijayan.
OUTLOOK 25 May, 2016
Advertisement