Advertisement
26 February 2021

असम में तीन चरणों में होगा मतदान, जानिए कितनी सीटों पर कब होगा चुनाव

FILE PHOTO

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को असम सहित चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि असम में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। जानिए कितनी सीटों पर कब होगा चुनावः

असम में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को, दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल को होगा। मतगणना सभी राज्यों में दो मई को होगी। उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है।

पहला चरण: अधिसूचना 2 मार्च, 47 विधानसभा सीट, नामांकन दाखिल 9 मार्च, जांच 10 मार्च, नाम वापस 12 मार्च, वोटिंग 27 मार्च, 2 मई को परिणाम।

Advertisement

दूसरा चरण: 39 सीट, 5 मार्च अधिसूचना, 12 मार्च नामांकन, 17 मार्च वापस, मतदान 1 अप्रैल।

तीसरा चरण: 47 सीट, 12 मार्च अधिसूचना, 19 मार्च नामांकन, जांच 20 मार्च, 22 नाम वापस, मतदान 6 अप्रैल।

असम में विधानसभा की 126 सीटे हैं। इसमें सत्तारूढ़ भाजपा के 60 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 26 सीट हैं। वर्तमान में राज्य का कार्यभार मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल संभाल रहे हैं। 126 विधानसभा सीटों में से अनुसूचित जाति के लिए आठ और अनुसूचित जनजाति की 16 सीटें हैं। 

असम में 2016 में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम में खंडित जनादेश आया था। किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) की झोली में 13 सीटें गई थी। भाजपा 60 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, जबकि उसके सहयोगी दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट को क्रमश: 14 और 12 सीटें मिली थी। सत्तारूढ़ गठबंधन को एक निर्दलीय विधायक का भी समर्थन प्राप्त है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 26 February, 2021
Advertisement