Advertisement
26 November 2017

यूपी निकाय चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त, तीसरा चरण 29 नवंबर को

यूपी निकाय चुनाव में दूसरे दौर की वोटिंग शुरू, देखिए तस्वीरें | ANI

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ और वाराणसी नगर निगम समेत 25 जिलों में वोट डाले गए। लखनऊ में कम मतदान की खबर है। दोपहर 3 बजे तक लखनऊ में 32 फीसदी वोटिंग होने की खबर मिली है। अब 29 नवंबर को तीसरे चरण में 26 जिलों में मतदान होगा।

25 जिलों में मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, इटावा, ललितपुर, बांदा, इलाहाबाद, लखनऊ, सुलतानपुर, अंबेडकर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, संत कबीरनगर, देवरिया, बलिया, वाराणसी और भदोही शामिल हैं जहां वोट डाले गए।

इसके तहत 1,29,02,689 मतदाता मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग के लिए 13,776 पोलिंग बूथ बनाए गए।

Advertisement

 

 

TAGS: Voting, civic poll, second phase, UP, body elections, see photos
OUTLOOK 26 November, 2017
Advertisement