Advertisement
06 April 2017

'हम लगातार भारत, गरीब और पिछड़ों की सेवा करते रहेंगे'

google

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर भाजपा के स्थापना दिवस पर देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि हम गर्व से भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को याद करते हैं जिन्होंने एक-एक ईंट से पार्टी की इमारत को खड़ा किया।

उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि भारत और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है। मोदी ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक अन्य ट्वीट में पीएम ने कहा कि अंत्योदय के मंत्र का पालन करते हुए हम भारत, खासकर गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने के अपने प्रयासों को पूरे जोश से आगे बढ़ाते रहेंगे।

Advertisement

इस खास अवसर पर पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरूण जेटली, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने ट्विट कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद आज पार्टी स्थापना दिवस पर अपने लोकसभा क्षेत्र या राज्य के अलावा दूसरे लोकसभा क्षेत्र या राज्य में एक दिन और एक रात बिताएंगे।  

गौरतलब है कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के नाम से नई पार्टी का गठन हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने। इससे पहले 1977 से 1979 तक इसे जनता पार्टी और उससे पहले 1951 से 1977 तक भारतीय जन संघ के नाम से जाना जाता रहा है।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भाजपा, स्थापना दिवस, पीएम, अमित शाह, बधाई, सेवा, will continue, serve India, the poor, the backward
OUTLOOK 06 April, 2017
Advertisement