Advertisement
04 June 2021

नीतीश के खिलाफ भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने किया निलंबित, एमएलसी टुन्ना पांडे ने बताया था घोटालेबाज

नीतीश पर टिप्पणी करने वाले एमएलसी टुन्ना पांडे को भाजपा पार्टी से किया गया सस्पेंड, लगाए गए ये आरोप | file photo

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने वाले भाजपा के एमएलसी टुन्ना पांडे को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। पार्टी लाइन के विरुद्ध बयान देने के लिए पार्टी ने विधान पार्षद पांडे के खिलाफ यह कार्रवाई की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा शुक्रवार को इस संबंध में एक चिट्ठी जारी कर इसकी घोषणा की गई।

बता दें हालही में टुन्ना पांडे ने सीएम पर हमला बोलते हुए आरोप लगाए थे कि वो 2009 के शराब घोटालेबाज हैं और वह जल्द ही उन्हें जेल भेजेंगे। पांडे ने यह भी कहा था कि जो बात शहाबुद्दीन ने 2016 में कही थी कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं वह अब इस बात को दोहराते हैं।

Advertisement

नीतीश कुमार पर बयानबाजी के मामले में भाजपा ने एमएलसी टुन्ना पांडे को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसमें पार्टी के अनुशासन समिति ने मुन्ना को उस नोटिस का जवाब देने के लिए दस दिन का समय दिया था। उस वक्त पार्टी ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि टुन्ना का जवाब संतोषजनक नहीं होता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

TAGS: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एमएलसी टुन्ना पांडे, बिहार भाजपा, नीतीश कुमार पर बयानबाजी, Chief Minister Nitish Kumar, MLC Tunna Pandey, Bihar BJP, rhetoric on Nitish Kumar
OUTLOOK 04 June, 2021
Advertisement