Advertisement
18 July 2024

एमपी के सीएम मोहन यादव का वरिष्ठ नागरिकों को तोहफा, तीर्थयात्रा योजना में राज्य के धार्मिक स्थल भी होंगे शामिल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार की तीर्थयात्रा योजना में विस्तार और इसमें राज्य के धार्मिक स्थलों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ 2012 में शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने शुरू की थी जिसके तहत लोग देश के विभिन्न तीर्थस्थलों का दर्शन करते हैं।

अधिकारियों ने सोमवार को एक बैठक में मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले 12 वर्ष में मध्य प्रदेश के करीब आठ लाख लोगों को इस योजना से लाभ मिला है।

यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की भौगोलिक संरचना के कारण लोग कई तीर्थस्थल नहीं देख पाते और उन्हें अपने ही राज्य की विशेषताओं का पता नहीं है।
Advertisement

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए इस योजना का विस्तार किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस योजना में राज्य के धार्मिक स्थलों को भी शामिल करने का निर्देश दिया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mohan Yadav, MP Chief minister, MP Pilgrimage schemes, Pilgrimage schemes for senior citizen, BJP
OUTLOOK 18 July, 2024
Advertisement