Advertisement
25 September 2022

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज, सोनिया गांधी से मिले नीतीश और लालू

ANI


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। जिसके बाद से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। दोनों नेताओं के सोनिया गांधी से मिलने से विपक्षी एकता को बल मिलता दिख रहा है।

सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर हुई बैठक को विपक्षी एकता के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस और कुछ क्षेत्रीय दलों के बीच मतभेदों को सुलझाने के बैठकें जारी हैं।

इसी साल अगस्त में नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ राजद और कांग्रेस से हाथ मिलाकर बिहार में सरकार बना लिया था। जिसके बाद से नीतीश कुमार की सोनिया गांधी से यह पहली मुलाकात है।

Advertisement

नीतीश रविवार को हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती के मौके पर आयोजित एक रैली में कहा कि अगर सभी गैर-बीजेपी पार्टियां एकजुट हों तो देश को तबाह करने वालों से छुटकारा मिल सकता है। .

 

TAGS: Bihar, Bihar politics, Nitish Kumar, Tejasvi yadav, Shivsena, RJD, JDU, Congress, Sonia Gandhi, Lalu Yadav
OUTLOOK 25 September, 2022
Advertisement