Advertisement
05 October 2025

AAP ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार, उद्योगपति राजिंदर के नाम पर लगी मुहर

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब राज्यसभा उपचुनाव के लिए औद्योगपति राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आधिकारिक रूप से पार्टी ने उनके नाम की घोषणा कर दी है। पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए 24 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। आप के संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से यह सीट रिक्त हुई थी।

राजिंदर गुप्ता अभी तक राज्य सरकार में वाइस चेयरमैन, पंजाब इकोनॉमिक पॉलिसी एंड प्लानिंग बोर्ड के रूप में कार्यरत थे। राज्यसभा के लिए नामांकन भरने के लिए उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। गुप्ता ट्राइडेंट कंपनी के संस्थापक और सीईओ भी हैं और उन्होंने संजीव अरोड़ा की जगह यह जिम्मेदारी संभाली थी।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राजिंदर गुप्ता को बधाई दी है और विश्वास जताया है कि वे संसद में आम आदमी की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया आगामी सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।

Advertisement

बता दें कि सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर मतदान और मतगणना 24 अक्बटूर को होगी। उपचुनाव का नोटिफिकेशन छह अक्टूबर को होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर है। नाम वापसी 16 अक्टूबर तक हो सकेगी। 24 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम को नतीजे का ऐलान कर दिया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: AAP, Candidates, Rajya Sabha elections, Rajinder Gupta
OUTLOOK 05 October, 2025
Advertisement