Advertisement
30 March 2023

'आप' का पोस्टर अभियान: आज कई भाषाओं में देशभर में लग रहे ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर

ट्विटर

आम आदमी पार्टी (आप) ने ‘‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’’ नारे के साथ बृहस्पतिवार को पोस्टर अभियान शुरू किया और देश भर में 22 राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में बैनर लगाए जाएंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल राय ने यह जानकारी दी। राय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य देश भर में यह संदेश भेजना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नागरिकों से जो वादे किए थे वे अब तक ‘‘पूरे नहीं किए गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभियान का उद्देश्य देश भर में भाजपा के बारे में यह संदेश देना है कि पार्टी अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। किसानों से जो वादे किए गए वह अब तक पूरे नहीं हुए हैं। समस्याओं को सुलझाने के बजाय भाजपा केवल लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। अब तक 22 राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में ये पोस्टर लगाए गए हैं।’’

Advertisement

राय ने कहा कि इस अभियान के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए 10 अप्रैल से इसी तरह के पोस्टर देश भर के विश्वविद्यालयों में लगाए जाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: AAP, launches pan-India, 'Modi Hatao, Desh Bachao', poster campaign
OUTLOOK 30 March, 2023
Advertisement