Advertisement
28 August 2024

'आप' नेता संजय सिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत; जानें क्या था मामला

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने 2001 के सड़क-विरोध मामले में बुधवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें जमानत दे दी गई।

उनके वकील मदन सिंह ने बताया, "संजय सिंह ने यहां एमपी-एमएलए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उन्हें 50,000 रुपये के जमानत बांड पर जमानत दे दी।"

जमानत राशि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर जमा की गई, जिसने 22 अगस्त को सुल्तानपुर अदालत द्वारा दी गई सजा के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी थी।

Advertisement

विशेष अदालत ने पिछले साल 11 जनवरी को आप नेता को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान यातायात में बाधा डालने और हिंसा भड़काने के लिए तीन महीने के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी और जुर्माना लगाया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bail, up court, sanjay singh, aap leader, aam Aadmi party, matter
OUTLOOK 28 August, 2024
Advertisement