Advertisement
25 July 2022

संजय सिंह ने 'दिल्ली सरकार के खिलाफ सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग' को लेकर राज्यसभा में दिया नोटिस

दिल्ली सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) एक-दूसरे के विरुद्ध हमलावर हैं। पार्टी इस बात से खफा है कि ईडी द्वारा सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किए जाने के बाद दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री को निशाने पर लिया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 'दिल्ली सरकार के खिलाफ सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग' को लेकर नियम 267 के तहत निलंबन का नोटिस दिया है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय संजय सिंह ने कहा कि मनीष सिसोदिया एक ईमानदार शिक्षा मंत्री हैं। वह दिल्ली में 18 लाख बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे मेहनत कर रहे हैं। उन्हें रोजाना प्रताड़ित करना और उन पर झूठे केस करना राज्य सरकार के कामकाज में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास है।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से केंद्र का हमारे प्रति द्वेष है और जिस तरह से जांच एजेंसियों का हमारे खिलाफ दुरुपयोग किया जा रहा है,  मैंने राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया कि राज्य सरकार के मंत्रियों को परेशान करने के लिए ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों का उपयोग करना सही नहीं है। इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए।

Advertisement

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">हम अगर मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर देश के सर्वोच्च सदन में चर्चा चाहते हैं तो भारत सरकार को हम लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और सदन में इस विषय पर चर्चा करानी चाहिएः संजय सिंह, AAP, दिल्ली <a href="https://t.co/u36MLJbsNs">pic.twitter.com/u36MLJbsNs</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1551478098927169539?ref_src=twsrc%5Etfw">July 25, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

संजय सिंह ने कहा कि हम अगर मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर देश के सर्वोच्च सदन में चर्चा चाहते हैं तो भारत सरकार को हम लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और सदन में इस विषय पर चर्चा करानी चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: AAP MP Sanjay Singh, Suspension of Business Notice, under Rule 267, Rajya Sabha, "misuse of CBI and ED, Delhi Government"
OUTLOOK 25 July, 2022
Advertisement