28 January 2017
अपने आकार से बड़ा लड्डू खाना चाहती है आप : राजनाथ
अपने आकार से बड़ा लड्डू खाना चाहती है आप : राजनाथ | google
सिंह ने कहा, आप अब आम आदमी की पार्टी नहीं रही। यह खास आदमी की पार्टी हो गई है। दिल्ली जाइए और देखिए कि ये लोग किस तरह सरकार चला रहे हैं। दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है, इसके बावजूद आप वहां उचित ढंग से शासन करने में विफल रही है।
वह दक्षिणी गोवा के कुनकोलिम में भाजपा उम्मीदवार राजन नाइक के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, वे :आप: चुनावी प्रयोग करने गोवा आए हैं।
क्या वे गोवा को प्रयोगशाला समझते हैं? दिल्ली में विफल रहने के बाद आप गोवा में सरकार बनाने का सपना कैसे देख सकती है। वो अपनी साइज से कुछ बड़ा लड्डू खाने का प्रयास कर रहे हैं। भाषा