Advertisement
11 July 2016

मोदी को अडानी का विमान, कांग्रेस भी तो लेती है जीएमआर का प्‍लेन

मोदी को अडानी का विमान, कांग्रेस भी तो लेती है जीएमआर का प्‍लेन | google

गौतम अडानी ने कहा कि उनके ग्रुप के पास चार प्‍लेन है। जो कामर्शियल सेवा दे रहे हैं। कोई भी उनका फ्री में इस्‍तेमाल नहीं करता है। अडानी ने कहा कि पीएम माेदी के चुनाव के दौरान गुजरात में मेरे ग्रु्प के विमानों की कामर्शियल सेवा ली गई। किसी ने फ्री में इसका इस्‍तेमाल नहीं किया। 

अंग्रेजी अखबार ईकोनोमिक्‍स टाइम्‍स के मुताबिक, अडानी ने कहा, 'क्या कांग्रेस भी कमर्शियल बेसिस पर जीएमआर के विमान का इस्तेमाल नहीं करती है? केवल मोदी के बारे में ही बात क्यों हो रही है? अडानी ने कहा कि वह मुफ्त में अडानी के विमान का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं'। अडानी ने कहा, इस तरह के आरोपों के बाद अब 'मुझे अब लग रहा है कि कांग्रेस गलती से नहीं, बल्कि जानबूझकर मेरे बारे में आरोप लगा रही है'।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस ने आरोप लगाए थे कि लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने अडानी के विमान का उपयोग किया। इस पर अडानी ने कहा कि उनके कॉरपोरेट ग्रुप के पास चार विमान हैं और कोई भी उनका मुफ्त में उपयोग नहीं करता। 

TAGS: पीएम मोदी, गौतम अडानी, विमान सेवा, कांग्रेस, भाजपा, गुजरात, लोकसभा चुनाव, कारोबार, pm modi, gautam adani, aircraft, adani group, gmr
OUTLOOK 11 July, 2016
Advertisement