Advertisement
02 August 2020

अमित शाह के बाद यूपी भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव, हुए क्वारेंटाइन

File Photo

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ये जानकारी खुद दी है। इससे पहले अमित शाह ने खुद ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस: देश में एक दिन में आए 54 हजार से ज्यादा मामले, संक्रमितों की संख्या 17 लाख 50 हजार के पार

सिंह ने संपर्क में आए लोगों से कहा, "जो संपर्क में आए हैं। वो खुद क्वारेंटाइन हो जाएं और कोविड टेस्ट करवा लें।" उन्होंने कहा, "डॉक्टर की सलाह पर मैं अभी अपने आवास पर क्वारेंटाइन हूं। मैं सभी नागरिकों से पूरी तरह से खुद की देखभाल करने और सरकार के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध करता हूं।"

Advertisement

इससे पहले, उत्तर प्रदेश की मंत्री कमल रानी वरुण की मृत्यु कोरोना वायरस की वजह से हो गई। 62 वर्ष की थीं। कमल रानी एकमात्र महिला कैबिनेट मंत्री थीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Amit Shah, UP BJP Chief, Swatantra Dev Singh, Tests Covid Positive, Coronavirus News In Hindi, अमित शाह, कोरोना वायरस, स्वतंत्र देव सिंह
OUTLOOK 02 August, 2020
Advertisement