Advertisement
20 March 2022

राजस्थान: धोखाधड़ी मामले में सीएम गहलोत के बेटे का नाम सामने आने पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने मांगा स्पष्टीकरण

राजस्थान भाजपा ने शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे पर धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया और सीएम से स्पष्टीकरण की मांग की। जबकि उनके बेटे ने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर इस तरह के और आरोप सामने आएंगे।

एक मराठी समाचार चैनल की वीडियो क्लिप का हवाला देते हुए, जिसमें कहा गया था कि वैभव गहलोत और गुजरात कांग्रेस कार्यकर्ता सचिन पुरुषोत्तम वलेरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस मामले पर मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत पर राज्य के पर्यटन विभाग के साथ एक परियोजना के लिए एक निविदा को मंजूरी देने से संबंधित धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है।

Advertisement

पूनिया ने ट्वीट किया, “इस मराठी समाचार में मुख्यमंत्री के बेटे का नाम सुना जा सकता है, माननीय मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए। राजस्थान के लोग सिर्फ सच जानना चाहते हैं।

आरोपों से इनकार करते हुए वैभव ने ट्वीट किया, “मेरे पास उस मामले की कोई जानकारी नहीं है और न ही उस मामले से कोई संबंध है जिसमें मेरा नाम मीडिया में घसीटा गया है। हम सभी जानते हैं कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, झूठे आरोप और जोड़-तोड़ की कहानियां सामने आएंगी।'

महाराष्ट्र के नासिक में 17 मार्च को वैभव और वलेरा समेत 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता सुशील भालचंद्र पाटिल ने आरोप लगाया है कि खुद को मुख्यमंत्री के बेटे का करीबी बताने वाले वलेरा ने राजस्थान सरकार से ठेका दिलाने का झांसा देकर उनसे 6.80 करोड़ रुपये ठग लिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अशोक गहलोत, वैभव गहलोत, Sachin Purushottam Valera, राजस्थान, भाजपा, Satish Poonia, Vaibhav Gehlot
OUTLOOK 20 March, 2022
Advertisement