Advertisement
30 April 2024

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को बनाया दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ हुए गठबंधन के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के दो दिन बाद कांग्रेस ने मंगलवार को देवेंद्र यादव को दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ वह पंजाब के लिए एआईसीसी प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे।

पार्टी द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यादव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

Advertisement

गौरतलब है कि कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रहे अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद अब पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। देवेन्द्र यादव पंजाब कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज भी हैं। बता दें अरविंदर सिंह लवली ने सोमवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद से ही दिल्ली के पूर्व विधायक देवेंद्र यादव व राजेश लिलोठिया संभावित दावेदार माने जा रहे थे। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: resignation, Arvinder Singh Lovely, Congress, Interim president of Delhi Congress
OUTLOOK 30 April, 2024
Advertisement