Advertisement
31 July 2020

राजस्थान विधानसभा सत्र से पहले, आज जैसलमेर शिफ्ट किए जा रहे अशोक गहलोत गुट के विधायक

एएनआई/ट्विटर

राजस्थान में जारी सियासी संकट एक बार फिर से तेज हो गया है। विधानसभा सत्र शुरू होने की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी पक्ष अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बीच कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार का समर्थन कर रहे विधायकों को शुक्रवार को जयपुर से जैसलमेर ले जाया जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले पार्टी सूत्रों ने कहा कि यहां के एक होटल में रुके अशोक गहलोत खेमे के कांग्रेस व समर्थक विधायकों को जैसलमेर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायकों की बैठक होगी, जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संबोधित करेंगे। इसके बाद उन्हें जैसलमेर ले जाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ये विधायक 13 जुलाई से जयपुर के बाहर एक होटल में रुके हैं। विधानसभा का आगामी सत्र 14 अगस्त से होना है और तब तक ये विधायक एक साथ ही रुकेंगे। हालांकि विधायकों को स्थानांतरित करने के कारणों के बारे में सूत्रों ने विस्तार से नहीं बताया। 

Advertisement

गहलोत ने दिया था ये बयान

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा सत्र की तारीख तय होने के बाद राज्य में विधायकों के खरीद-फरोख्त का 'रेट' बढ़ गया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और सरकार गिराने का षडयंत्र करने वाली भाजपा को जनता माफ नहीं करेगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ahead, Rajasthan Assembly Session, Ashok Gehlot Camp, MLAs, Shifted, Jaisalmer, Today, Report, राजस्थान विधानसभा सत्र, आज, जैसलमेर, शिफ्ट, अशोक गहलोत गुट, विधायक, रिपोर्ट
OUTLOOK 31 July, 2020
Advertisement