Advertisement
03 March 2018

गिरिराज पर भड़के अहमद पटेल, पूछा-नानी के घर जाना अपराध है क्या

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिहं द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने गिरिराज सिंह के बयान को पूरी तरह से आधारहीन बताया। पटेल ने गिरिराज से सवाल किया कि क्या किसी का नानी के घर जाना अपराध है क्या? उन्होंने कहा कि अनावश्यक टिप्पणियां करना केंद्रीय मंत्री का व्यवसाय बन गया है।



Advertisement

इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी यह जानते थे कि कांग्रेस चुनाव नहीं जीतने जा रही है। इसीलिए वे विदेश चले गए। उन्होंने आरोप लगाया था कि कोई नेता अपने कार्यकर्ताओं को छोड़ के ऐसे समय में नहीं भागता। नॉन सीरियस अध्यक्ष हैं राहुल गांधी।


सिंह का बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी 93 वर्षीय नानी से मिलने इटली गए हैं। राहुल ने यहां जाने की जानकारी ट्विटर पर होली से एक दिन पहले दी थी।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ahamed, patel, giriraj, rahul, Gandhi, congress
OUTLOOK 03 March, 2018
Advertisement