Advertisement
20 July 2022

दिनेश खटीक के इस्तीफे की खबर पर बोले अखिलेश यादव, 'बुलडोजर उल्टा भी चलता है'

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की खबर पर अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। इस्तीफे की खबर पर अब विपक्ष की ओर से समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। सपा प्रमुख ने इस्तीफे की खबर पर तंज कसा है।

मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे पर तंज सकते हुए सपा प्रमुख ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "जहां मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले। ऐसी भेदभावपूर्ण बीजेपी सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है। कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है।"

जहाँ मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले… ऐसी भेदभावपूर्ण भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है।

कभी-कभी बुलडोज़र उल्टा भी चलता है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 20, 2022

Advertisement

मेरठ में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक ने अपने इस्तीफे की खबर पर कहा, "कोई विषय नहीं है।"

#WATCH मेरठ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक ने अपने इस्तीफे की खबर पर कहा, "कोई विषय नहीं है।" pic.twitter.com/Qxo5xHvaZv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2022

यूपी की योगी सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री और हस्तिनापुर विधानसभा से बीजेपी विधायक दिनेश खटीक ने योगी मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने खबर है। सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे से संबंधित एक लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। दिनेश खटीक ने वायरल हो रही चिट्ठी में आरोप लगाया है कि दलित होने की वजह से विभाग में उनकी सुनवाई नहीं होती और न ही किसी बैठक की सूचना उन्हें दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री के अधिकार के तौर पर सिर्फ गाड़ी दे दी गई है। दिनेश खटीक ने ट्रांसफर के मामलों में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Akhilesh Yadav, Dinesh Khatik's resignation, 'The bulldozer also runs upside down'
OUTLOOK 20 July, 2022
Advertisement