Advertisement
23 July 2021

नरम पड़े अमरिंदर, सिद्धू से की मुलाकात, क्या अब खत्म हो जाएगी तनातनी

पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच अब तनातनी कम होती दिख रही है। मुख्यमंत्री अमरिंदर ने आज सिद्धू से मुलाकात की है। वहीं वे उनकी ताजपोशी के समारोह में भी शामिल होंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ के पंजाब भवन में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। वहीं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पार्टी के विधायकों, सांसदों और राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों को चाय पर आमंत्रित किया है।


बता दें कि सिद्धू और कैप्टन के बीच में तल्खियां सालों से है। अमरिंदर सिद्धू को पंजाब इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के पक्षधर भी नहीं थे। लेकिन आज दोनों की मुलाकात के बाद नए सियासी संकेत मिले हैं। बता दें कि पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के चार नवनियुक्‍त कार्यकारी अध्‍यक्ष कुलजीत सिंह नागरा, पवन गोयल, सुखमिंदर सिंह डैनी और संगत सिंह गिलजियां आज कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Advertisement



TAGS: पंजाब, मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, कांग्रेस, Punjab, Chief Minister Captain Amarinder Singh, Navjot Singh Sidhu, Congress
OUTLOOK 23 July, 2021
Advertisement