Advertisement
26 October 2016

सपा परिवार में जारी संकट के बीच गुजरात दौरा छोड़ दिल्ली लौटे अमित शाह

फाइल फोटो

भाजपा के एक नेता ने बताया, हमें पता चला है कि अमितजी ने उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात के मद्देनजर अपना गुजरात दौरा संक्षिप्त कर दिया और आज दोपहर बाद दिल्ली लौट गए। शाह कल रात अहमदाबाद पहुंचे थे और उनका करीब दो-तीन दिन राज्य में रहने का और अगले साल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों से संबंधित विषयों पर चर्चा करने के लिए पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात का कार्यक्रम था।

हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ताजा और अहम घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही अपने आवास पर भाजपा के कुछ नेताओं के साथ मुलाकात के बाद शाह आज दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अचानक राज्यपाल राम नाईक से मिलने राजभवन पहुंचे और उन्हें राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति से अवगत कराया। अखिलेश के राजभवन जाने से कुछ घंटे पहले ही प्रदेश सपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: उत्तर प्रदेश, भाजपा अध्यक्ष, अमित शाह, गुजरात दौरा, समाजवादी पार्टी, राजनीतिक हालात, विधानसभा चुनाव, अखिलेश यादव, राम नाईक, शिवपाल यादव, UP, BJP Prersident, Amit Shah, Gujrat Visit, Samajwadi Party, Political Situation, Assembly Election, Akhilesh Yadav, Ram Naik, Shiv
OUTLOOK 26 October, 2016
Advertisement