Advertisement
17 May 2019

प्रियंका का कटाक्ष, प्रधानमंत्री के रूप में अभिनेता ही चुनना था तो अमिताभ बच्चन को चुनते

प्रियंका का कटाक्ष, इससे अच्छा तो अमिताभ बच्चन को ही पीएम चुन लेते

यह तो तय है कि पिता राजीव गांधी के किसी जमाने में अच्छे दोस्त रहे अमिताभ बच्चन को उनकी बेटी और कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अच्छा अभिनेता मानती हैं। मिर्जापुर की चुनावी रैली में प्रियंका गांधी ने अमिताभ के बहाने मोदी पर निशाना साधा। प्रियंका ने नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा अभिनेता कहा। रोड शो के बाद भारी भीड़ के सामने उन्होंने यह बात कही।

प्रियंका वाड्रा ने कहा आपके लिए नामी अभिनेता अमिताभ बच्चन को प्रधानमंत्री के रूप में चुनना ज्यादा बेहतर होता। प्रियंका को सुनने बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए थे। प्रियंका यहीं नहीं रूकीं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के रूप में आपने महान अभिनेता को चुना है। इससे अच्छा होता आप अमिताभ बच्चन को ही चुन लेते। किसी भी तरह वे आपके लिए कुछ नहीं करेंगे। 

अंतिम चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले प्रियंका ने मिर्जापुर में पार्टी की ताकत दिखाई है। इस सीट से कांग्रेस के नेता ललितेशपति त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं।

Advertisement

हालांकि अभिनेता वाली बात कहने के बाद प्रियंका बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर ही मोदी को घेरती रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी शासन में किसान परेशान हो रहे हैं। 12,000 किसानों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि वो नेता नहीं अभिनेता हैं।

TAGS: Amitabh Bachchan, Priyanka gandhi vadra, narendra modi
OUTLOOK 17 May, 2019
Advertisement