Advertisement
08 November 2022

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- "अरे, आतंकवादी या भ्रष्ट हूं तो गिरफ्तार करो ना?"

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक ट्वीट करते हुए भाजपा पर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि बीजेपी उन्हें फंसाने की साजिश में लगी हुई है।

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा, केजरीवाल आतंकवादी है। गृह मंत्रालय (HM) ने जांच बिठा दी, क्या हुआ उसका? अब गुजरात/एमसीडी चुनाव के पहले कह रहे हैं केजरीवाल भ्रष्ट है अरे, केजरीवाल आतंकवादी या भ्रष्ट है तो गिरफ़्तार करो ना? केजरीवाल ना आतंकवादी है ना भ्रष्ट, केजरीवाल जनता का लाडला है। इस से बीजेपी को तकलीफ़ है।

पंजाब के पहले PM बोले - केजरीवाल आतंकवादी है। HM ने जाँच बिठा दी। क्या हुआ उसका?

अब गुजरात/MCD के पहले कह रहे हैं केजरीवाल भ्रष्ट है

अरे, केजरीवाल आतंकवादी या भ्रष्ट है तो गिरफ़्तार करो ना?

केजरीवाल ना आतंकवादी है ना भ्रष्ट।केजरीवाल जनता का लाड़ला है। इस से बीजेपी को तकलीफ़ है
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 8, 2022

Advertisement

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप गुजरात विधानसभा चुनाव में खुद को भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश कर रही है। अरविंद केजरीवाल बीजेपी को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की ओर से इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। इसुदान गढ़वी आप के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं, और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 9 और 10 नवंबर को पार्टी मुख्यालय में होगी। इस बैठक में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय होंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल भी इसमें हिस्सा लेंगे।

राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी। इस समय राज्य में बीजेपी की सरकार है और पीएम मोदी द्वारा यहां काफी रैलियां की जा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Arvind Kejriwal, BJP, terrorist, corrupt, Gujarat Election, MCD Election
OUTLOOK 08 November, 2022
Advertisement