Advertisement
26 October 2017

योगी के ताज दौरे के समय ही भाजपा विधायक ने कहा, मंदिर तोड़कर बना स्मारक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ताजमहल के दौरे के समय ही भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने आज कहा कि ताजमहल शिव मंदिर को तोड़कर बनाया गया है। गर्ग आगरा उत्तर के विधायक हैं। उन्होंने ताज परिसर में ही पत्रकारों से बात के दौरान कहा कि मुगल बादशाह ने पहले मंदिर गिराया और इसके बाद ताजमहल का निर्माण कराया।  

उन्होंने कहा कि कई इतिहासकारों का मानना है कि जिस जगह ताजमहल है ठीक उसी जगह पर पहले एक शिव मंदिर था। हालांकि गर्ग ने यही भी कहा कि भाजपा ताज महल में विश्वास करती है और इसके महत्व को समझती है। यह विश्व का सातवां आश्चर्य है। यहां हर साल लाखों सैलानी आते हैं और आगरा इसी स्मारक की वजह से विख्यात है।

इससे पहले भाजपा विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को भारतीय इतिहास पर धब्बा बताया था जबकि सांसद विनय कटियार ने कहा था कि यह वास्तव में शिव मंदिर है। हालांकि मुख्यमंत्री योगी इसे भारत का गौरव और विश्व विख्यात स्मारक बता चुके हैं। जब गर्ग से भाजपा नेताओं के हाल के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यहां तक कि एक परिवार में भी लोगों के अपने अलग विचार होते हैं।

Advertisement

हालांकि इतिहासकार और पुरातत्वेत्ता इस बात को गलत मानते हैं कि मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनाया गया ताजमहल मंदिर था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Yogi, Taj, monument, temple, योगी, ताज, मंदिर
OUTLOOK 26 October, 2017
Advertisement